मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड September 21, 2026, 07:29 IST
सारांश
VIP Industries के बोर्ड ने FY27 में ₹500 करोड़ तक फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। फंड इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज, कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज, ADR/GDR, FCCB, वारंट या अन्य माध्यमों से जुटाया जा सकता है।

Refex Industries को मध्य प्रदेश की एक सरकारी कंपनी से ₹160 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
अगर आप ऐसे शेयरों की तलाश में हैं जिनमें आज 21 सितंबर को एक्शन दिख सकता है तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। दरअसल, कई ऐसे शेयर हैं, जिनमें हालिया खबरों के चलते आज हलचल दिखने की उम्मीद है। इनमें Lenskart Solutions, VIP Industries, RVNL, Welspun Enterprises, Mazagon Dock और Nestle India जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। यहां हम जानेंगे कि इन शेयरों में एक्शन की उम्मीद क्यों की जा रही है।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने आंध्र प्रदेश के NSHIPAP के साथ MoU किया है। कंपनी प्रस्तावित ग्रीनफील्ड शिपबिल्डिंग इंडस्ट्रियल क्लस्टर में एंकर शिपयार्ड के तौर पर हिस्सा लेगी। प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता कम से कम 12 लाख ग्रॉस टन होगी।
VIP Industries के बोर्ड ने FY27 में ₹500 करोड़ तक फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। फंड इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज, कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज, ADR/GDR, FCCB, वारंट या अन्य माध्यमों से जुटाया जा सकता है।
प्लैटिनम जैस्मिन ए 2018 ट्रस्ट ब्लॉक डील के जरिए लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के 3 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेच सकता है। यह कंपनी में करीब 1.7% हिस्सेदारी के बराबर है। सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डील का साइज करीब ₹2,047.4 करोड़ है और फ्लोर प्राइस ₹682.45 प्रति शेयर तय किया गया है। जून 2026 तक ट्रस्ट के पास लेंसकार्ट में 9.77% हिस्सेदारी थी।
GR इंफ्राप्रोजेक्ट्स को NHAI ने बताया है कि ₹4,262.78 करोड़ के आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड रोड प्रोजेक्ट के लिए 7 सितंबर को अपॉइंटेड डेट तय किया गया है।
रेल विकास निगम (RVNL) को ईस्ट कोस्ट रेलवे से ₹404.88 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है।
वेलस्पन एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी वेलस्पन मिशिगन इंजीनियर्स को अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से सीवर रिहैबिलिटेशन के दो प्रोजेक्ट मिले हैं। इनकी कुल वैल्यू ₹351.24 करोड़ है। दोनों प्रोजेक्ट वर्ल्ड बैंक से फंडेड हैं।
रेफेक्स इंडस्ट्रीज को मध्य प्रदेश की एक सरकारी कंपनी से ₹160 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत RCR यानी रोड-कम-रेल मोड के जरिए 10 लाख मीट्रिक टन पोंड ऐश और फ्लाई ऐश उठाई जाएगी।
कंपनी को मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से तीसरा ग्रीन टग कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ₹279.33 करोड़ के इस कॉन्ट्रैक्ट में बैटरी से चलने वाले ग्रीन टग का निर्माण और 15 साल तक हायरिंग शामिल है।
HEG की सब्सिडियरी Replus Engitech को इंडस टावर्स से ₹217.56 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इसके तहत कंपनी लिथियम-आयन बैटरी बैंक की सप्लाई करेगी।
नाइब ग्रुप ने फ्रांस की Naval Group के साथ MoU साइन किया है। इसके तहत आधुनिक नौसैनिक तकनीक, शिपबिल्डिंग, डिफेंस प्लेटफॉर्म, अंडरवॉटर ड्रोन, माइन काउंटरमेजर वेसल और अन्य तकनीकों में सहयोग का फ्रेमवर्क बनाया जाएगा।
Utkarsh Small Finance Bank ने मनमोहन शेट्टी को CFO और KMP नियुक्त किया है। Coforge ने ऑटोमोटिव लेंडर्स और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए AI-बेस्ड व्हीकल इंस्पेक्शन क्षमताओं का विस्तार किया है। Manipal Health Enterprises ने ₹5,310 करोड़ के बकाया NCDs पूरी तरह रिडीम कर दिए हैं।
Nestle India ने कहा कि उसके Nan Excella Pro और Lactogen Pro उत्पाद लागू नियमों के अनुरूप हैं और उनके लेबल FSSAI की एक्सपर्ट कमेटी से अप्रूव हैं। वहीं JSW Energy की सब्सिडियरी JSW Hydro Energy को APTEL से IDC क्लेम पर राहत मिली है। APTEL ने CERC का पुराना आदेश रद्द कर मामले को आगे की जांच के लिए CERC को भेज दिया है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख