return to news
  1. Gold-Silver Price: आज खरीदने वाले हैं सोना या चांदी? चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के दाम

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: आज खरीदने वाले हैं सोना या चांदी? चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के दाम

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 21, 2026, 08:00 IST

सारांश

Gold-Silver Price: पिछले 1 महीने सोने की कीमतों में लगभग 5% की गिरावट आई, लेकिन पिछले एक साल में इसमें 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले 1 महीने में चांदी 2 फीसदी सस्ती हो गई, जबकि पिछले 1 साल में इसकी कीमत 86 फीसदी बढ़ चुकी है।

Gold Silver

Gold-Silver: जानकारों का कहना है कि आगे भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

Gold-Silver Price: सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। आज 21 सितंबर के लिए दोनों कीमती धातुओं की नई कीमत जारी हो गई है। bullions.co.in के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाली 10 ग्राम सोने की कीमत 154,970 रुपये हो गई है। दूसरी तरफ आज 999 फाइन चांदी का भाव 241930 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले एक हफ्ते में सोने के भाव में 2 फीसदी और चांदी की कीमत में 4 फीसदी तक की तेजी आई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पिछले 1 महीने सोने की कीमतों में लगभग 5% की गिरावट आई, लेकिन पिछले एक साल में इसमें 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले 1 महीने में चांदी 2 फीसदी सस्ती हो गई, जबकि पिछले 1 साल में इसकी कीमत 86 फीसदी बढ़ चुकी है।

अलग-अलग शहरों में क्या है सोने की कीमत?

ताजा आंकड़ों के आधार पर प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम यहां दिए गए हैं।

  • मुंबई: ₹1,54,690 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹1,54,420 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹1,55,140 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹1,54,480 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹1,54,810 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹1,54,930 प्रति 10 ग्राम

शहर के हिसाब से चांदी के दाम

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • मुंबई: ₹2,41,500 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹2,41,080 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹2,42,200 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹2,41,180 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹2,41,690 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹2,41,880 प्रति किलोग्राम

आगे सोने-चांदी को लेकर क्या हैं उम्मीदें

जानकारों का कहना है कि आने वाले हफ्ते में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। इसके साथ ही इसके एक सीमित दायरे में रहने की संभावना है। निवेशकों की नजर अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बदलाव पर रहेगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों का भी सोने और चांदी पर असर दिख सकता है।

इस हफ्ते निवेशकों की नजर नए आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी। इसमें मिड मंथ मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के आंकड़े शामिल हैं। इसके अलावा हफ्ते के आखिर में अमेरिकी हाउसिंग, ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर और कंज्यूमर सेंटीमेंट के आंकड़ों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि मॉनेटरी पॉलिसी और सोने की मांग के बारे में संकेत मिल सकें।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख