return to news
  1. India-UK FTA से टेक्सटाइल सेक्टर को बूस्ट, Welspun Living समेत इन शेयरों में दिखी तेजी

मार्केट न्यूज़

India-UK FTA से टेक्सटाइल सेक्टर को बूस्ट, Welspun Living समेत इन शेयरों में दिखी तेजी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 18, 2026, 14:40 IST

सारांश

भारत-यूके के बीच हुआ यह समझौता, जिसे कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) कहा जाता है, लगभग एक साल पहले साइन किया गया था। इसके लागू होने के साथ ही भारतीय कंपनियों को ब्रिटेन के बाजार में अपने उत्पाद बेचने में बड़ी राहत मिलेगी।

शेयर सूची

textile stocks

India-UK Trade Deal: टेक्सटाइल और कपड़ा उद्योग के लिए यह समझौता खास तौर पर फायदेमंद माना जा रहा है।

India-UK FTA: टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में आज 18 जून को तेजी देखने को मिल रही है। भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के 15 जुलाई से लागू होने की खबर है। इस खबर के बाद Welspun Living का शेयर करीब 5% चढ़ गया। इसके अलावा Gokaldas Exports, Kitex Garments और KPR Mill जैसे शेयरों में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है समझौता

भारत-यूके के बीच हुआ यह समझौता, जिसे कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) कहा जाता है, लगभग एक साल पहले साइन किया गया था। इसके लागू होने के साथ ही भारतीय कंपनियों को ब्रिटेन के बाजार में अपने उत्पाद बेचने में बड़ी राहत मिलेगी।

इस समझौते के तहत भारत से UK जाने वाले कई उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म कर दिया जाएगा। इसमें टेक्सटाइल, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल्स, दवाइयां, खिलौने, रत्न और ज्वेलरी जैसे सेक्टर शामिल हैं।

टेक्सटाइल और कपड़ा उद्योग के लिए यह समझौता खास तौर पर फायदेमंद माना जा रहा है। अभी तक UK इन उत्पादों पर 12% तक शुल्क लगाता था, लेकिन FTA लागू होने के बाद यह शुल्क शून्य हो जाएगा। इससे भारतीय कंपनियों के उत्पाद ब्रिटेन में सस्ते और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे।

भारत के लगभग 99% उत्पादों को फायदा

सरकार के अनुसार इस समझौते के तहत भारत के लगभग 99% उत्पादों को चरणबद्ध तरीके से ड्यूटी-फ्री पहुंच मिलेगी। इससे भारतीय निर्यातकों की पहुंच बढ़ेगी और ब्रिटेन को निर्यात करने वाली कंपनियों के लिए नए कारोबारी अवसर पैदा होंगे। बाजार के जानकारों का मानना है कि इस समझौते का सबसे ज्यादा फायदा टेक्सटाइल, परिधान और होम फर्निशिंग सेक्टर की कंपनियों को मिल सकता है, क्योंकि इन क्षेत्रों का UK को होने वाले भारत के निर्यात में बड़ा योगदान है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख