return to news
  1. Waterways Leisure Tourism IPO: 23 जून को खुलेगा ₹585 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

Waterways Leisure Tourism IPO: 23 जून को खुलेगा ₹585 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 18, 2026, 13:19 IST

सारांश

Waterways Leisure Tourism IPO: यह आईपीओ पूरी तरह से ₹585 करोड़ के फ्रेश इश्यू का है। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है, यानी मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर नहीं बेचेंगे। आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹5,849 करोड़ होगा।

Cordelia Cruises IPO

Cordelia Cruises IPO: यह आईपीओ पूरी तरह से ₹585 करोड़ का फ्रेश इश्यू है।

Waterways Leisure IPO: मुंबई की क्रूज ऑपरेटर कंपनी Waterways Leisure Tourism का IPO 23 जून को खुलने वाला है। कंपनी ने इसके लिए ₹769 से ₹808 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 22 जून को खुलेगी, जबकि आम निवेशक 25 जून तक इस आईपीओ में निवेश कर सकेंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Waterways Leisure IPO के बारे में

यह आईपीओ पूरी तरह से ₹585 करोड़ का फ्रेश इश्यू है। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है, यानी मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर नहीं बेचेंगे। आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹5,849 करोड़ होगा।

आईपीओ में शेयर अलॉटमेंट का आधार 29 जून को तय होने की संभावना है। सफल निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर 30 जून को क्रेडिट किए जा सकते हैं और कंपनी के शेयर 1 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर Centrum Broking और रजिस्ट्रार MUFG Intime India हैं।

Waterways Leisure Tourism का बिजनेस

कंपनी Cordelia Cruises ब्रांड के तहत क्रूज सेवाएं संचालित करती है। यह भारत में समुद्री क्रूज यात्रा के साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी सेवाएं देती है। कंपनी के प्रमुख जहाज MV Empress ने 31 दिसंबर 2024 तक 5.49 लाख से अधिक यात्रियों की मेजबानी की थी और 2.25 लाख से ज्यादा नॉटिकल मील की यात्रा पूरी की थी। Cordelia Cruises के पास फिलहाल 796 केबिन हैं। इनमें ठहरने का किराया मांग और सीजन के हिसाब से बदलता रहता है, जो लगभग ₹25,230 से ₹1.15 लाख प्रति रात तक हो सकता है।

क्या है Waterways Leisure Tourism की योजना

कंपनी विस्तार की योजना के तहत दो नए जहाज Norwegian Sky और Norwegian Sun को अपने बेड़े में शामिल करना चाहती है। इन दोनों जहाजों में 2,004 और 1,936 यात्रियों के ठहरने की क्षमता होगी। वित्त वर्ष 2024 में Waterways Leisure Tourism का भारत के क्रूज बाजार में मूल्य के आधार पर लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा था। कंपनी नए यात्रा मार्ग शुरू करने, भोजन सुविधाओं को बेहतर बनाने, केबिनों का आधुनिकीकरण करने और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन कार्यक्रमों को बढ़ाने की भी योजना बना रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख