return to news
  1. SBI और BoB से लेकर GIC तक, इन कंपनियों को NSE IPO से होने वाला है जबरदस्त फायदा

मार्केट न्यूज़

SBI और BoB से लेकर GIC तक, इन कंपनियों को NSE IPO से होने वाला है जबरदस्त फायदा

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 18, 2026, 12:26 IST

सारांश

NSE IPO: OFS के तहत कई सरकारी बैंक, बीमा कंपनियां और बड़े इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी में हैं। इसके तहत मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे और उससे मिलने वाला पैसा उन्हें ही जाएगा। यहां हम जानेंगे कि इस OFS से किन निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।

NSE IPO

NSE IPO: इस IPO में सबसे बड़ा सेलर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) है।

NSE IPO: देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। इस IPO में NSE कोई नया शेयर जारी नहीं करेगा और पूरा इश्यू केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

OFS के तहत कई सरकारी बैंक, बीमा कंपनियां और बड़े इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी में हैं। इसके तहत मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे और उससे मिलने वाला पैसा उन्हें ही जाएगा। यहां हम जानेंगे कि इस OFS से किन निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।

SBI समेत इन कंपनियों को होगा फायदा

  • इस IPO में सबसे बड़ा सेलर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) है, जो करीब 2.47 करोड़ शेयर बेचेगा। खास बात यह है कि SBI ने ये शेयर औसतन सिर्फ 80 पैसे प्रति शेयर की लागत पर खरीदे थे।
  • इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा करीब 1.09 करोड़ शेयर बेचेगा, जिन्हें उसने औसतन 54 पैसे प्रति शेयर में खरीदा था।
  • स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भी लगभग 1.08 करोड़ शेयर बेचेगा, जिनकी खरीद लागत केवल 46 पैसे प्रति शेयर थी।
  • सरकारी बीमा कंपनियां भी इस IPO के जरिए अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच रही हैं। जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re), न्यू इंडिया एश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस और ओरिएंटल इंश्योरेंस जैसी कंपनियों ने कई साल पहले बेहद कम कीमत पर NSE के शेयर खरीदे थे और अब वे भारी लाभ के साथ बाहर निकलने की तैयारी में हैं।

इन निवेशकों को भी होगा फायदा

विदेशी निवेशकों में मॉर्गन स्टेनली समर्थित MS Strategic (Mauritius) करीब 1.6 करोड़ शेयर बेचेगी, जबकि Aranda Investments (Mauritius) लगभग 1.12 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। वहीं, कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) भी करीब 1.18 करोड़ शेयर बेचने जा रहा है। इसके अलावा कई प्राइवेट इक्विटी और वित्तीय निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं। इनमें Crown Capital, 2726247 Ontario Inc., TA Asia Pacific Acquisitions, ICICI Lombard General Insurance और Soach Global Strategic Holdings शामिल हैं।

कुछ व्यक्तिगत शेयरधारक भी IPO में शेयर बेच रहे हैं, लेकिन उनकी हिस्सेदारी बहुत छोटी है। इनमें अमित कुमार लोहिया, राजीव बोला, शेख समदानी बाशा और महेश गुप्ता शामिल हैं। इन सभी के कुल शेयर केवल 34,000 हैं, जो पूरे इश्यू का बेहद छोटा हिस्सा है। IPO का प्राइस बैंड अभी घोषित नहीं हुआ है, इसलिए फाइनल इश्यू प्राइस और निवेशकों को मिलने वाला वास्तविक लाभ के आंकड़े फिलहाल सामने नहीं आ सके हैं।

अगला लेख