return to news
  1. Stock Market: FII सेलिंग और रुपये में गिरावट, इन फैक्टर्स से 4 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक

मार्केट न्यूज़

Stock Market: FII सेलिंग और रुपये में गिरावट, इन फैक्टर्स से 4 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 18, 2026, 11:10 IST

सारांश

विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली ने भी बाजार का मूड खराब किया है। 17 जून को FII ने 101.59 करोड़ रुपये की मामूली खरीदारी की है। हालांकि जून महीने में अब तक FII भारतीय कैश मार्केट से ₹46,979.55 करोड़ की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं।

Stock Market

Stock Market: आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में गिरावट आई है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार लगातार चार दिनों की तेजी के बाद आज 18 जून को लाल निशान पर चला गया। बाजार में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती तो आई लेकिन इस तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग भी हुई है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 90 अंकों की गिरावट है और यह 77065.63 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 15 अंक लुढ़ककर 24,069.60 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

US फेड का सख्त रुख

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने भविष्य में ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना जताई है, जिससे अमेरिकी बाजारों के साथ भारतीय बाजार के आईटी (IT) और अन्य सेक्टर्स पर दबाव देखा गया। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने पर वहां मिलने वाला रिटर्न बढ़ जाता है। इससे विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारत जैसे उभरते बाजारों से पैसा निकालकर वापस अमेरिका के सुरक्षित बॉन्ड में लगाने लगते हैं। इस खबर से बाजार के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।

FII सेलिंग

विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली ने भी बाजार का मूड खराब किया है। 17 जून को FII ने 101.59 करोड़ रुपये की मामूली खरीदारी की है। हालांकि जून महीने में अब तक FII भारतीय कैश मार्केट से ₹46,979.55 करोड़ की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं। भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकालना बाजार के बड़े स्तर पर न बढ़ पाने की एक प्रमुख वजह है।

घरेलू चिंताएं

हाल ही में मौसम विभाग (IMD) द्वारा इस साल मानसून सामान्य से कम रहने के अनुमान जताया है। इसकी वजह से खाद्य मुद्रास्फीति (Food Inflation) बढ़ने की आशंका ने भी निवेशकों के सेंटिमेंट को प्रभावित किया है।

रुपये में कमजोरी

आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में गिरावट आई है। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 21 पैसे कमजोर होकर 94.71 प्रति डॉलर के स्तर पर गिर गया है। इस खबर ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख