मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड July 27, 2026, 14:53 IST
सारांश
शेयर बाजार में इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड देने की तैयारी में हैं। विप्रो, डीएलएफ, परसिस्टेंट सिस्टम्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और ब्रिटानिया जैसी कंपनियां एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करेंगी।

इस हफ्ते शेयर बाजार में कई बड़ी दिग्गज कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं। | Image: Shutterstock
शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह हफ्ता काफी खास रहने वाला है। इस हफ्ते कई बड़ी और नामी कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का फायदा देने जा रही हैं। इस लिस्ट में अमारा राजा एनर्जी, विप्रो, क्रिसिल, डीएलएफ, परसिस्टेंट सिस्टम्स, टीटीके प्रेस्टीज, मैरिको, भारती हेक्साकॉम, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेके टायर और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। ये सभी शेयर अपने तय रिकॉर्ड डेट पर एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करेंगे। इसका मतलब यह है कि कंपनी के शेयर का प्राइस दिए जाने वाले डिविडेंड के हिसाब से एडजस्ट हो जाएगा। जो भी निवेशक रिकॉर्ड डेट से पहले इन शेयरों को खरीदेगा, वह तय तारीख पर डिविडेंड पाने का हकदार बन जाएगा।
सोमवार यानी 27 जुलाई को अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी प्रति शेयर 5.2 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। इसके अलावा बिड़ला केबल 1.25 रुपये, क्रिसिल 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड, दीपक नाइट्राइट 7.5 रुपये, डीएलएफ 8 रुपये, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज 1 रुपये, परसिस्टेंट सिस्टम्स 18 रुपये, टाटा कैपिटल 0.57 रुपये, यूनिवर्सल केबल्स 4.5 रुपये, विंध्य टेलीलिंक्स 6 रुपये और विप्रो प्रति शेयर 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। वहीं मंगलवार यानी 28 जुलाई को डॉलर इंडस्ट्रीज प्रति शेयर 3 रुपये, ईआईएच एसोसिएटेड होटल्स 3.5 रुपये, गोदरेज प्रॉपर्टीज 10 रुपये, ग्रीव्स कॉटन 2 रुपये, परमानेंट मैग्नेट्स 2.2 रुपये, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया 11 रुपये और एसआरएफ प्रति शेयर 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी।
बुधवार यानी 29 जुलाई को एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स प्रति शेयर 12 रुपये, एएसएम टेक्नोलॉजीज 12 रुपये, गोदरेज एग्रोवेट 11 रुपये, राने मद्रास 16 रुपये, रूट मोबाइल 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड, सीमेंस 18 रुपये और टीटीके प्रेस्टीज 7.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। इसके बाद गुरुवार यानी 30 जुलाई को अल्बर्ट डेविड प्रति शेयर 5 रुपये, बीएएसएफ इंडिया 25 रुपये, बिड़लानु 15 रुपये, शेवियो कंपनी 25 रुपये, आईजी पेट्रोकेमिकल्स 5 रुपये, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज 4 रुपये, डॉ लाल पैथलैब्स 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड, मैरिको 4 रुपये और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रति शेयर 240 रुपये का भारी भरकम फाइनल डिविडेंड देने की तैयारी में है।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 31 जुलाई को एडीसी इंडिया कम्युनिकेशंस प्रति शेयर 25 रुपये, बाटा इंडिया 9 रुपये, भारती हेक्साकॉम 18 रुपये और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज प्रति शेयर 90.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। इनके अलावा सीएट 35 रुपये, डीसीएम श्रीराम 4 रुपये, आयशर मोटर्स 82 रुपये, गंधार ऑयल रिफाइनरी 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड, जीई पावर इंडिया 7 रुपये, किर्लोस्कर ऑयल इंजन 4.5 रुपये, कल्याणी स्टील्स 10 रुपये, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन 3.95 रुपये, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 8 रुपये, आरईसी 4.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और शिल्चर टेक्नोलॉजीज प्रति शेयर 12.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी।
डिविडेंड के अलावा बाजार में बोनस शेयर और अन्य कॉरपोरेट एक्शन भी देखने को मिलेंगे। हार्डविन इंडिया ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए 2:5 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यह शेयर मंगलवार 28 जुलाई 2026 को एक्स-बोनस के रूप में ट्रेड करेगा। जो भी निवेशक रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले तक शेयर खरीदेंगे, वे इस बोनस इश्यू के हकदार होंगे। इसके अलावा 28 जुलाई को आईआरबी इनविट फंड इनकम डिस्ट्रीब्यूशन का फैसला करेगा। वहीं 31 जुलाई को एसआई कैपिटल एंड फाइनेंशियल सर्विसेज राइट्स इश्यू लाएगी, इनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज कंपनी के शेयर स्पिन-ऑफ करेगी और नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट इनकम डिस्ट्रीब्यूशन का ऐलान करेगी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख