return to news
  1. क्रूड ऑयल गिरते ही बाजार में चौतरफा खरीदारी, Sensex 776 अंक चढ़ा, Nifty 23995 पर बंद

मार्केट न्यूज़

क्रूड ऑयल गिरते ही बाजार में चौतरफा खरीदारी, Sensex 776 अंक चढ़ा, Nifty 23995 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 27, 2026, 15:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Eternal, IndiGo, Infosys, Bajaj Finance और Asian Paints जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank और Axis Bank जैसे कुछ शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों ने खरीदारी की।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद आज 27 जुलाई को शानदार तेजी नजर आई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 776.01 अंकों की रैली देखी गई और यह 76,835.78 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 228.50 अंक बढ़कर 23,995.95 के लेवल पर बंद हुआ है। इसके पहले पिछले 5 कारोबारी दिनों में Sensex में 2.68 फीसदी या 2091 अंकों की गिरावट आ चुकी थी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिलहाल थम गई है, जिसके चलते आज क्रूड ऑयल के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, IndiGo में सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Eternal, IndiGo, Infosys, Bajaj Finance और Asian Paints जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank और Axis Bank जैसे कुछ शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों ने खरीदारी की। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.15 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.35 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT, मीडिया और रियल्टी स्टॉक्स चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी IT, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में रही और ये 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए। निफ्टी ऑटो, FMCG, फार्मा और हेल्थकेयर जैसे इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। इसके अलावा निफ्टी मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में रैली की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। पिछले 5 कारोबारी दिनों में Sensex में 2.68 फीसदी या 2091 अंकों की गिरावट आ चुकी थी। ऐसे में अब निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी करना बेहतर समझा। अमेरिका और ईरान दोनों ने ही फिलहाल युद्ध रोकने का फैसला किया है। इस खबर से निवेशकों की चिंता कम हुई और बाजार में आज रिकवरी देखी गई।

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों के बीच आज क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 4.42 फीसदी गिरकर 87.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। NTPC, IDFC First Bank और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में आज जोरदार खरीदारी हुई है। चौतरफा खरीदारी के चलते आज बाजार ने मजबूत वापसी की है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख