return to news
  1. Q1 Results Highlights: HUDCO का नेट प्रॉफिट 35% बढ़ा, BEL समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q1 Results Highlights: HUDCO का नेट प्रॉफिट 35% बढ़ा, BEL समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 27, 2026, 19:00 IST

सारांश

Q1 Results Live: आज RR काबेल, सुमितोमो केमिकल इंडिया, कैप्री ग्लोबल कैपिटल, टाटा केमिकल्स, CCL प्रोडक्ट्स इंडिया, उषा मार्टिन, सुप्रीम पेट्रोकेम और ग्रेविटा इंडिया जैसी कंपनियों के भी जून तिमाही के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।

Q1 Results

Q1 Results: आज तेजस नेटवर्क्स और पी एन गाडगिल ज्वेलर्स जैसी कंपनियों के भी नतीजे आ रहे हैं।

Q1 Results: आज 27 जुलाई का दिन तिमाही नतीजों के लिहाज से खास रहा। दरअसल आज कई बड़ी कंपनियां अप्रैल-जून 2026 तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी किए। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), कोल इंडिया, टाटा पावर, कैनरा बैंक, इंडस टावर्स, कोफोर्ज, HUDCO (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) और सिगरेट बनाने वाली गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा आज RR काबेल, सुमितोमो केमिकल इंडिया, कैप्री ग्लोबल कैपिटल, टाटा केमिकल्स, CCL प्रोडक्ट्स इंडिया, उषा मार्टिन, सुप्रीम पेट्रोकेम, ग्रेविटा इंडिया, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, गैलेंट इस्पात, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया, तेजस नेटवर्क्स और पी एन गाडगिल ज्वेलर्स जैसी कंपनियां भी जून तिमाही के नतीजे घोषित किए।

04:11 PM: PN गाडगिल ज्वैलर्स के प्रॉफिट में 52% इजाफा

PN गाडगिल ज्वैलर्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही में 52% बढ़कर ₹105 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹69.34 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 40.73% बढ़कर ₹2,412.98 करोड़ हो गया।

04:10 PM: RR Kabel के मुनाफे में 129% का उछाल

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में RR Kabel का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹205 करोड़ रहा, जो एक साल पहले के ₹89.70 करोड़ से 128.76% ज्यादा है। इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 53.90% बढ़कर ₹3,168.20 करोड़ हो गया।

04:07 PM: HUDCO का नेट प्रॉफिट 35% बढ़ा

HUDCO ने वित्त वर्ष 2027 की जून तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 35% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ₹851 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹630.23 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 26.55% बढ़कर ₹3,717.17 करोड़ हो गया। कंपनी ने ₹1.25 प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 31 जुलाई तय की गई है।

02:45 PM: Manba Finance का नेट प्रॉफिट 36% बढ़ा

Manba Finance ने वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में 36% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹13 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹9.75 करोड़ था। ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 38.21% बढ़कर ₹92.60 करोड़ हो गया।

02:42 PM: Tamilnad Mercantile Bank का नेट प्रॉफिट 35% उछला

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 35% बढ़कर ₹412 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹304.89 करोड़ था। इसकी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 32% बढ़कर ₹765.4 करोड़ हो गई।

02:16 PM: Canara Bank का मुनाफा 2% बढ़ा

केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 2.18% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹4,855.82 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹4,752.03 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹10,216 करोड़ हो गई।

12:02 PM: Coal India के शेयरों में खरीदारी

तिमाही नतीजों से पहले Coal India के शेयरों में निवेशकों की नजर टिकी हुई है। इस बीच यह स्टॉक BSE पर 0.77 फीसदी बढ़कर 430.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

11:56 AM: BEL के शेयरों में मामूली बढ़त

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयरों में आज 0.10 फीसदी की मामूली बढ़त नजर आ रही है। नतीजों से पहले यह स्टॉक BSE पर 405.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख