return to news
  1. 30 जुलाई से खुलेगा जूनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1800 करोड़ का IPO, प्राइस बैंड समेत हर जरूरी बात

मार्केट न्यूज़

30 जुलाई से खुलेगा जूनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1800 करोड़ का IPO, प्राइस बैंड समेत हर जरूरी बात

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 27, 2026, 14:33 IST

सारांश

Juniper Green Energy ने IPO में अलग-अलग निवेशकों के लिए हिस्सेदारी तय की है। कुल इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए और 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

Juniper Green Energy IPO

Juniper Green Energy IPO: कंपनी नए शेयर जारी करके निवेशकों से पूंजी जुटाएगी।

Juniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी अपना IPO 30 जुलाई 2026 से निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए ₹214 से ₹225 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ पूरी तरह ₹1,800 करोड़ का फ्रेश इश्यू है। यानी कंपनी नए शेयर जारी करके निवेशकों से पूंजी जुटाएगी। इस इश्यू में किसी मौजूदा शेयरधारक द्वारा शेयरों की बिक्री (Offer for Sale) नहीं होगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

30 जुलाई से 3 अगस्त तक खुला रहेगा IPO

जूनिपर ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 30 जुलाई (गुरुवार) को खुलेगा और 3 अगस्त (सोमवार) तक निवेशक इसमें आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 4 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट होने की संभावना है। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट खाते में शेयर 5 अगस्त तक आ जाएंगे। वहीं, जिनका आवेदन सफल नहीं होगा, उन्हें इसी दिन रिफंड भी मिल जाएगा। कंपनी के शेयरों की 6 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्टिंग होने की उम्मीद है।

जुटाई गई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?

IPO से जुटाए गए ₹1,800 करोड़ में से कंपनी ₹683.2 करोड़ अपने मौजूदा कर्ज को चुकाने या समय से पहले भुगतान करने में खर्च करेगी। इससे कंपनी पर ब्याज का बोझ कम हो सकता है। इसके अलावा ₹728.8 करोड़ अपनी सहयोगी कंपनियों, जैसे Juniper Green Gamma One Private Limited, Juniper Green Kite Private Limited और Juniper Green Power Five Private Limited में निवेश किए जाएंगे। बची हुई राशि का उपयोग कंपनी अपनी सामान्य कारोबारी जरूरतों और विस्तार योजनाओं के लिए करेगी।

निवेशकों के लिए कितना हिस्सा आरक्षित?

जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने IPO में अलग-अलग निवेशकों के लिए हिस्सेदारी तय की है। कुल इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए और 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा, पात्र कर्मचारियों के लिए ₹2 करोड़ मूल्य के शेयर अलग से आरक्षित किए गए हैं। कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹21 की छूट भी मिलेगी।

रिटेल निवेशकों को कितना करना होगा निवेश?

रिटेल निवेशकों को कम से कम 1 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। एक लॉट में 66 शेयर हैं। ऊपरी प्राइस बैंड ₹225 प्रति शेयर के हिसाब से न्यूनतम निवेश ₹14,850 होगा। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट तक आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, स्मॉल हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (Small HNI) निवेशकों के लिए न्यूनतम 14 लॉट का आवेदन तय किया गया है, जबकि बिग HNI निवेशकों को कम से कम 68 लॉट के लिए आवेदन करना होगा।

निवेश से पहले किन बातों पर दें ध्यान?

किसी भी IPO में निवेश करने से पहले केवल प्राइस बैंड या चर्चा के आधार पर फैसला नहीं लेना चाहिए। निवेशकों को कंपनी की वित्तीय स्थिति, कर्ज, कारोबार की संभावनाएं, जोखिम, वैल्यूएशन और IPO के उद्देश्य को अच्छी तरह समझना चाहिए। अगर कंपनी का कारोबार मजबूत है और भविष्य में वृद्धि की संभावना है, तो यह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक विकल्प हो सकता है। हालांकि, निवेश का निर्णय हमेशा अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखकर ही लेना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख