return to news
  1. IPO Allotment: Rentomojo से Karamtara तक, BSE, NSE, MUFG और Kfin Tech पर ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

IPO Allotment: Rentomojo से Karamtara तक, BSE, NSE, MUFG और Kfin Tech पर ऐसे चेक करें स्टेटस

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 15, 2026, 09:25 IST

सारांश

Rentomojo का IPO कुल 72.88 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके तहत QIBs के हिस्से को 177.29 गुना, NIIs को 67.93 गुना, रिटेल निवेशकों के हिस्से को 15.59 गुना और एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 21.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

IPO allotment status

Steamhouse India के IPO को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 30.49 गुना भर गया।

प्राइमरी मार्केट में शेयर अलॉटमेंट के लिहाज से आज 15 सितंबर का दिन IPO निवेशकों के लिए खास होने वाला है। दरअसल, आज कई बड़ी कंपनियों में सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाना है। इनमें Manipal Payment, Asset Reconstruction, Karamtara Engineering, LCC Projects, Rentomojo और Steamhouse जैसी कंपनियां शामिल हैं। ये सभी IPOs पिछले हफ्ते 9 से 11 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। इनमें से कई पब्लिक इश्यू में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कहां चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस

अगर आपने भी इन IPOs में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE या NSE की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा Rentomojo, LCC Projects और Steamhouse का अलॉटमेंट स्टेटस Kfin Tech पर भी चेक किया जा सकता है। वहीं, Manipal Payment, Asset Reconstruction, Karamtara Engineering का अलॉटमेंट MUFG Intime India की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

Kfin Tech की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

सभी IPOs के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Rentomojo का IPO कुल 72.88 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके तहत QIBs के हिस्से को 177.29 गुना, NIIs को 67.93 गुना, रिटेल निवेशकों के हिस्से को 15.59 गुना और एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 21.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। Steamhouse India के IPO को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 30.49 गुना भर गया। इसमें QIBs का हिस्सा 43.91 गुना, NIIs का हिस्सा 44.30 गुना और रिटेल निवेशकों का पोर्शन 16.90 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Manipal Payment and Identity Solutions के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 1.42 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके तहत QIBs के हिस्से को 1.26 गुना, NIIs के हिस्से को 1.22 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 2.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। Asset Reconstruction का IPO भी कुल 20.10 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके तहत QIBs के हिस्से को 52.65 गुना, NIIs के हिस्से को 15.69 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 3.39 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Karamtara Engineering का IPO कुल 62.63 गुना भर गया। इसमें QIBs का पोर्शन 159.59 गुना, NIIs का पोर्शन 48.55 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 13.26 गुना भर गया। LCC Projects में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया और यह 48.51 गुना भर गया। इसके तहत QIBs के हिस्से को 78.69 गुना, NIIs के हिस्से को 62.99 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 25.56 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख