return to news
  1. Gold-Silver Price: बड़े शहरों में आज क्या है भाव? इस हफ्ते US Fed की बैठक समेत इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: बड़े शहरों में आज क्या है भाव? इस हफ्ते US Fed की बैठक समेत इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 15, 2026, 08:32 IST

सारांश

इंटरनेशनल मार्केट में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में हल्की गिरावट दिख रही है। आज सोना करीब 0.39 फीसदी टूटकर 4,307.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी की बात करें तो यह भी 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 63.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Gold Silver

दोनों कीमती धातुओं की कीमत में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की खरीदारी करने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज 15 सितंबर के रेट जारी हो गए हैं। Bullion.co.in के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 151,920 रुपये है। इसके अलावा चांदी की बात करें तो यह 232,570 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई है। इंडिया मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों के ही भाव में हल्की बढ़त है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दूसरी तरफ इंटरनेशनल मार्केट में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में हल्की गिरावट दिख रही है। आज सोना करीब 0.39 फीसदी टूटकर 4,307.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी की बात करें तो यह भी 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 63.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

बड़े शहरों में सोने का भाव

यहां देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमतों की लिस्ट दी गई है।

  • मुंबई: ₹151,650 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹151,380 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹152,090 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹151,440 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹151,760 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹151,890 प्रति 10 ग्राम

बड़े शहरों में चांदी की कीमत

यहां बड़े मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें दी गई हैं।

  • मुंबई: ₹232,150 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹231,750 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹232,830 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹231,850 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹232,340 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹232,520 प्रति किलोग्राम

इस हफ्ते सोने-चांदी के लिए ये फैक्टर्स अहम

कम कारोबारी वाले मौजूदा हफ्ते में कई ऐसे फैक्टर्स हैं, जिनका सोने और चांदी की कीमतों पर असर दिख सकता है। पीटीआई के मुताबिक दोनों कीमती धातुओं की कीमत में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दर पर फैसला, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव, अमेरिकी डॉलर की चाल और अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़ी घटनाएं कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित करने वाले प्रमुख फैक्टर्स होंगे। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक 15-16 सितंबर को होने वाली है। फेड के फैसले और उसके प्रमुख की टिप्पणी से सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय हो सकती है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेडरल रिजर्व का फैसला सोने-चांदी कीमतों की अगली दिशा तय करने वाला प्रमुख फैक्टर हो सकता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें सप्ताह के अंत में 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहीं। इससे सर्राफा बाजार के लिए कच्चे तेल की कीमतें भी एक अहम फैक्टर बन गई हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख