मार्केट न्यूज़

5 min read | अपडेटेड September 15, 2026, 07:42 IST
सारांश
भारतीय IT कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं। OpenAI, Anthropic और चीन के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने AI डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने की जरूरत की बात कही है। इस खबर के बाद ग्लोबल मार्केट में कई AI से जुड़े शेयरों पर नकारात्मक असर देखने को मिला है।

Tata Sons को RBI के नियमों के मुताबिक लिस्टिंग करनी पड़ सकती है।
लंबी छुट्टियों के बाद आज 15 सितंबर को शेयर बाजार एक बार फिर खुलने वाला है। इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर पर निर्णय लेने वाला है। वहीं, घरेलू महंगाई के आंकड़े भी जारी होंगे। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया की घटनाओं पर भी बाजार की नजर टिकी रहेगी। 15 सितंबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। इनमें HDFC Bank, Tata Group स्टॉक्स, IT सेक्टर के स्टॉक्स, Coforge, Sun Pharma, Aurobindo Pharma और Cochin Shipyard जैसी कंपनियां शामिल हैं। यहां हम समझेंगे कि इन शेयरों में आज एक्शन की उम्मीद क्यों की जा रही है।
HDFC Bank के अगले MD और CEO को लेकर दो नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। CNBC-TV18 के सूत्रों के मुताबिक, इनमें एक नाम बैंक के अंदर से और दूसरा किसी प्राइवेट बैंक के टॉप एग्जीक्यूटिव का है। बैंक के डिप्टी MD Kaizad M Bharucha भी शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में शामिल हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में HDFC Bank का ADR करीब 6.5% चढ़ा था।
SEBI के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन यानी CAS पर कंसल्टेशन पेपर में कई सुझाव दिए गए हैं। इनमें 30 मिनट की सामान्य कैश ट्रेडिंग और 10 मिनट के CAS के लिए ब्लेंडेड VWAP का इस्तेमाल, फिलहाल पुराने VWAP सिस्टम पर लौटना और CAS वाले शेयरों में 3:30 बजे तक सामान्य ट्रेडिंग जारी रखना शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन प्रस्तावों से अनिश्चितता कम होगी और यह ब्रोकर्स व एक्सचेंजों के लिए सकारात्मक है।
मंगलवार को भारतीय IT कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं। OpenAI, Anthropic और चीन के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने AI डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने की जरूरत की बात कही है। इस खबर के बाद ग्लोबल मार्केट में कई AI से जुड़े शेयरों पर नकारात्मक असर देखने को मिला है। इसका असर भारतीय IT कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ सकता है।
Tata Sons को लेकर बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, RBI ने Tata Sons की सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन को स्वेच्छा से सरेंडर करने की एप्लीकेशन खारिज कर दी है। इसका मतलब है कि Tata Sons को RBI के नियमों के मुताबिक लिस्टिंग करनी पड़ सकती है। इस खबर का असर Tata Group से जुड़े शेयरों पर देखने को मिल सकता है।
Coforge के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और नॉमिनेशन एंड रिम्यूनरेशन कमेटी यानी NRC के चेयरपर्सन DK Singh ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने Beth Boucher को नया NRC चेयरपर्सन नियुक्त किया है। Singh ने एग्जीक्यूटिव और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के बीच तनाव को इस्तीफे की वजह बताया है। इससे पहले 8 सितंबर को बोर्ड चेयर OP Bhatt ने भी इस्तीफा दिया था।
Sun Pharma की सब्सिडियरीज ने अमेरिका में जेनेरिक ड्रग प्राइसिंग से जुड़े एंटीट्रस्ट मामले में एक वादी के साथ सेटलमेंट किया है। कंपनी के मुताबिक, सेटलमेंट की रकम का खुलासा नहीं किया गया है।
Granules India के प्रमोटर Dr Krishna Prasad Chigurupati ने 11 सितंबर को करीब 1.72 करोड़ शेयर बेचे हैं। यह बिक्री ब्लॉक और ओपन-मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए की गई।
कंपनी को महाराष्ट्र के मुंबई में CGST और सेंट्रल एक्साइज के कमिश्नर (अपील्स-III) से एक अपील ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में ब्याज और पेनल्टी समेत कुल ₹3,365.15 करोड़ की GST डिमांड की पुष्टि की गई है। कंपनी ने कहा कि इस अपील ऑर्डर का उसके फाइनेंशियल कामकाज पर कोई खास बुरा असर नहीं पड़ेगा और कंपनी GST अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील करके इसे चुनौती देगी।
Raymond की एयरोस्पेस सब्सिडियरी को एक प्रमुख भारतीय एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी से नया कारोबार मिला है। इस बिजनेस की सालाना संभावित वैल्यू करीब ₹33 करोड़ है। ऑर्डर में 300 से ज्यादा पार्ट नंबर और हर साल 37,000 से अधिक कंपोनेंट्स शामिल हैं।
Aurobindo Pharma की सब्सिडियरी Apitoria Pharma की आंध्र प्रदेश के Srikakulam स्थित API मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का US FDA इंस्पेक्शन पूरा हो गया है। 7 से 11 सितंबर 2026 के बीच हुई इस इंस्पेक्शन में जीरो ऑब्जरवेशन मिली हैं। यह कंपनी के लिए सकारात्मक खबर है।
Solar Industries India की सब्सिडियरी Solar SA Investments Proprietary ने Omnia Holdings के अधिग्रहण के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट्स साइन किए हैं। कंपनी Omnia के सभी आउटस्टैंडिंग शेयर करीब US$1.355 बिलियन यानी लगभग ₹12,951 करोड़ में खरीदेगी।
KEC International को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स के लिए ₹1,303 करोड़ के नए ऑर्डर्स मिले हैं। ये ऑर्डर्स भारत, मिडिल ईस्ट और अमेरिका से जुड़े हैं।
Cochin Shipyard ने BRICS Summit 2026 के दौरान नई दिल्ली में Drydocks World Dubai – FZCO के साथ जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है। यह समझौता कंपनी के लिए शिपबिल्डिंग और शिप रिपेयर से जुड़े कारोबार में अहम है।
Dr Reddy’s Laboratories की मेक्सिको स्थित API मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का US FDA ने रिकॉर्ड्स असेसमेंट पूरा किया है। 17 जुलाई से 8 सितंबर 2026 के बीच हुए इस असेसमेंट के बाद FDA ने Form FDA 2953 जारी किया, जिसमें दो ऑब्जरवेशन दर्ज की गई हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख