return to news
  1. शेयर बाजार में सुस्ती बरकरार, सेंसेक्स 70 अंक लुढ़का, निफ्टी 24366 पर बंद

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार में सुस्ती बरकरार, सेंसेक्स 70 अंक लुढ़का, निफ्टी 24366 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 14, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Asian Paints, NTPC, Bajaj Finserv, Tech Mahindra और SBIN जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Bharti Airtel, Adani Ports, Titan, ICICI Bank और Eternal जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 14 अगस्त को लगातार चौथे दिन सुस्ती नजर आई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 70.71 अंकों की गिरावट रही और यह 78,009.25 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 29.85 अंकों की कमजोरी रही और यह 24366 के लेवल पर आ गया है। आज शुरुआती कारोबारी में सेंसेक्स करीब 395 अंक तक टूट गया था, लेकिन बाद में बाजार ने कुछ रिकवरी दिखाई। अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Asian Paints, NTPC में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Asian Paints, NTPC, Bajaj Finserv, Tech Mahindra और SBIN जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Bharti Airtel, Adani Ports, Titan, ICICI Bank और Eternal जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.46 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ऑटो, FMCG समेत कई इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज यहां भी ज्यादातर इंडेक्स में गिरावट देखी गई। आज निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, केमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया करीब 1 फीसदी तका उछल गया। वहीं, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी बढ़त देखने को मिली है।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट?

शेयर बाजार में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन निवेशकों ने बिकवाली की। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका ईरान की नाकेबंदी को अनिश्चित समय तक जारी रख सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका लंबे समय तक ईरान पर दबाव बनाए रख सकता है। सीजफायर को लेकर भी बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है। इसके चलते बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 87.48 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। FII ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाला। उन्होंने करीब 510 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके पहले बुधवार को भी FII ने 1002.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इन सभी वजहों से बाजार पर निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख