return to news
  1. 96 डॉलर पर पहुंचा क्रूड ऑयल, FII सेलिंग भी जारी, आज इन वजहों से बाजार पर बना दबाव

मार्केट न्यूज़

96 डॉलर पर पहुंचा क्रूड ऑयल, FII सेलिंग भी जारी, आज इन वजहों से बाजार पर बना दबाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 23, 2026, 10:56 IST

सारांश

अमेरिका ने लगातार 12वीं रात ईरान पर बमबारी की है। बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को Strait of Hormuz की जरूरत नहीं है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका को इस अहम समुद्री रास्ते से कुछ नहीं चाहिए, फिर भी वह ईरान पर हमला जारी रखना चाहते हैं ताकि यह साबित किया जा सके कि ईरान कभी भी तेल के इस अहम रास्ते पर कब्जा नहीं कर पाएगा।

Stock Market

Stock Market: लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने दो सऊदी अरेबियन टैंकर को निशाना बनाया है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 23 जुलाई को लगातार चौथे कारोबारी दिन कमजोरी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 410 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 76,344.67 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी लगभग 120 अंक टूटकर 23,876.20 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि इस शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने कुछ रिकवरी भी दिखाई। जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच आज क्रूड ऑयल के भाव में एक बार फिर तेजी है। यहां हम समझेंगे कि आज बाजार में गिरावट क्यों आई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जियो पॉलिटिकल टेंशन

अमेरिका ने लगातार 12वीं रात ईरान पर बमबारी की है। बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को Strait of Hormuz की जरूरत नहीं है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका को इस अहम समुद्री रास्ते से कुछ नहीं चाहिए, फिर भी वह ईरान पर हमला जारी रखना चाहते हैं ताकि यह साबित किया जा सके कि ईरान कभी भी तेल के इस अहम रास्ते पर कब्जा नहीं कर पाएगा।

इसके साथ ही ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान की सेना Strait of Hormuz में किसी जहाज पर हमला करती है, तो अमेरिका ईरान के पुल या पावर प्लांट को नष्ट कर देगा। दूसरी तरफ ईरान ने भी अमेरिका को अपनी परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है।

कच्चा तेल 96 डॉलर पर

लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने दो सऊदी अरेबियन टैंकर को निशाना बनाया है। हूतियों ने कहा कि उन्होंने नाकाबंदी तोड़ने पर दो जहाजों एनसेलिया और लेला पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं। इस खबर का असर क्रूड ऑयल के भाव पर दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारत के लिए चिंता का बड़ा कारण बनी हुई हैं, क्योंकि भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक और उपभोक्ता है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली जारी है। FIIs ने बुधवार को 819.20 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी निवेशकों का सेंटीमेंट खराब हुआ, जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ गई।

डोनाल्ड ट्रंप का नया टैरिफ

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनरिक दवाओं के लिए टैरिफ प्लान की घोषणा की है। इसके तहत अगले दो सालों तक अमेरिका में आयात होने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। हालांकि इसके बाद चरणबद्ध तरीके से 100% से 200% तक टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है। इस खबर के बीच कल यानी 22 जुलाई को बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। इसके बाद अब आज भी बाजार पर दबाव नजर आ रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख