return to news
  1. जून तिमाही के नतीजों में ऐसा क्या रहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर हुए धड़ाम

मार्केट न्यूज़

जून तिमाही के नतीजों में ऐसा क्या रहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर हुए धड़ाम

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड August 14, 2026, 11:59 IST

सारांश

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में आज 6% से ज्यादा तक की गिरावट देखने को मिली। 11:45 बजे के करीब टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 4.20% यानी कि 14-15 रुपये प्रति शेयर के आस-पास गिरकर 334 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

शेयर सूची

TMPV
--
टाटा ग्रुप

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में आई गिरावट (Photo: Shutterstock)

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयरों में आज काफी गिरावट देखने को मिल रही है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में आज 6% से ज्यादा तक की गिरावट देखने को मिली। 11:45 बजे के करीब टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 4.20% यानी कि 14-15 रुपये प्रति शेयर के आस-पास गिरकर 334 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने गुरुवार को जून तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए थे। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि जून तिमाही में सप्लाई चेन की दिक्कतों और जिंस की कीमतों के लगातार दबाव के कारण उसका नेट प्रॉफिट 78.54% घटकर 859 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही में 4,003 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, हालांकि, इस तिमाही में परिचालन से कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 9% बढ़कर 95,799 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में 87,677 करोड़ रुपये था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी ने कहा कि इस तिमाही के दौरान, जेएलआर की थोक बिक्री सालाना आधार पर 9.2% घट गई। इसकी वजह सप्लाई में अस्थायी रुकावटें थीं, जिनमें एक मुख्य वजह आपूर्तिकर्ता के यहां आग लगना, पश्चिम एशिया में संघर्ष और जगुआर के उत्पादन को धीरे-धीरे बंद करने की योजना शामिल है। घरेलू कारोबार ने सालाना आधार पर 65% की मजबूत रेवेन्यू वृद्धि दिखाई। हालांकि, जिसों की ऊंची कीमतों और विदेशी मुद्रा के उतार-चढ़ाव ने मार्जिन में सुधार को सीमित कर दिया।

कंपनी ने कहा कि जगुआर लैंड रोवर के लिए यह साल रोमांचक है, क्योंकि वह आने वाले महीनों में चार नए उत्पाद पेश करके बीईवी (बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल) खंड में अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। साथ ही, घरेलू मोर्चे पर जिंस कीमतें ऊंची रहने की उम्मीद है, लेकिन ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) की बढ़ती पैठ के साथ मांग अच्छी बनी हुई है। कंपनी ने कहा कि वह लागत कम करने और कीमतों में सोच-समझकर बदलाव करने पर ज्यादा ध्यान देते हुए रेवेन्यू वृद्धि पर फोकस करेगी।

टीएमपीवीएल के मुख्य वित्त अधिकारी, धीमान गुप्ता ने कहा, ‘फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहले तिमाही में हमने घरेलू कारोबार में वृद्धि की रफ्तार बनाए रखने और जेएलआर में एक अहम बदलाव वाले साल की तैयारी पर ध्यान दिया। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की कुछ चुनौतियां, जैसे सप्लाई की दिक्कतें और जिंस और विदेशी मुद्रा की ऊंची कीमतें 2026-27 की पहले तिमाही में भी प्रदर्शन पर असर डालती रहीं। हमने एक मजबूत तिमाही दिखाई और हमें भरोसा है कि नई पेशकश के जरिए वृद्धि दर को आगे बढ़ाएंगे, सप्लाई की दिक्कतों को दूर करेंगे और मार्जिन बेहतर बनाने के लिए खास कदम उठाएंगे।’

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख