return to news
  1. भारती एयरटेल का मुनाफा जून तिमाही में 37% उछला, रेवेन्यू में भी 18% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

भारती एयरटेल का मुनाफा जून तिमाही में 37% उछला, रेवेन्यू में भी 18% की बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 04, 2026, 17:35 IST

सारांश

Bharti Airtel Q1 Results: कंपनी के शेयरों में आज BSE पर 0.28 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1956.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 12.20 लाख करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

Bharti Airtel

Bharti Airtel के मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली।

Bharti Airtel Q1: टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने आज 04 अगस्त को FY27 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 37.32 फीसदी बढ़कर 8,167 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 5,947.9 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज BSE पर 0.28 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1956.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 12.20 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू में 18 फीसदी की बढ़ोतरी

इस तिमाही में ऑपरेशन से भारती एयरटेल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.35% बढ़कर ₹58,539.1 करोड़ हो गया, जो Q1 FY26 में ₹49,462.6 करोड़ था। कंपनी की इस मजबूत कमाई के पीछे मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी, नए ग्राहकों का जुड़ना और भारत व अफ्रीका के कारोबार में अच्छी ग्रोथ रही। कंपनी का EBITDA 33,599 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 57.4% दर्ज किया गया। यह दिखाता है कि कंपनी की कमाई और परिचालन प्रदर्शन दोनों मजबूत रहे।

ARPU बढ़ने से बढ़ी कमाई

टेलीकॉम कंपनियों के लिए अहम माने जाने वाला ARPU (Average Revenue Per User) बढ़कर 264 रुपये हो गया, जो एक साल पहले 250 रुपये था। इसका मतलब है कि अब कंपनी को हर ग्राहक से पहले के मुकाबले ज्यादा औसत कमाई हो रही है। इसकी बड़ी वजह टैरिफ बढ़ोतरी और ज्यादा प्रीमियम प्लान चुनने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ना है।

मोबाइल कारोबार में रिकॉर्ड ग्राहक जुड़े

कंपनी के भारत के मोबाइल कारोबार में अच्छी तेजी देखने को मिली। मोबाइल रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.2% बढ़ा। इस दौरान 10 लाख नए पोस्टपेड ग्राहक जुड़े, जो कंपनी के इतिहास में किसी एक तिमाही का सबसे बड़ा पोस्टपेड ग्राहक जोड़ने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा 50 लाख नए स्मार्टफोन यूजर भी जुड़े। कंपनी ने 5G नेटवर्क पर आधारित Postpaid Fast Lane सेवा भी शुरू की, जिससे पोस्टपेड ग्राहकों को प्राथमिकता के साथ बेहतर नेटवर्क मिलेगा।

नेटवर्क और अन्य कारोबार में भी विस्तार

तिमाही के दौरान एयरटेल ने 1,579 नए टावर लगाए और 14,540 मोबाइल ब्रॉडबैंड बेस स्टेशन जोड़े। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी ने 45,171 किलोमीटर फाइबर नेटवर्क बिछाया। कंपनी का होम ब्रॉडबैंड कारोबार भी मजबूत रहा, जहां 4.73 लाख नए ग्राहक जुड़े और कुल ग्राहक संख्या 1.47 करोड़ हो गई। Airtel Business ने भी एंटरप्राइज सेवाओं और डिजिटल सॉल्यूशंस की मदद से अच्छी ग्रोथ दर्ज की।

अफ्रीका कारोबार भी बना ग्रोथ का बड़ा आधार

अफ्रीका में भी एयरटेल का कारोबार लगातार मजबूत हो रहा है। वहां कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 18.9 करोड़ हो गई। कंपनी ने इस तिमाही में 1.49 करोड़ नए ग्राहक जोड़े। साथ ही, शेयर स्वैप डील के बाद Airtel Africa में कंपनी की हिस्सेदारी 79% से अधिक हो गई है। कंपनी का कहना है कि उसे अफ्रीका के बाजार में आने वाले वर्षों में मजबूत विकास की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख