return to news
  1. रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला बैंकिंग सेक्टर, HDFC, SBI और PNB समेत दिग्गज शेयरों में चौतरफा बिकवाली

मार्केट न्यूज़

रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला बैंकिंग सेक्टर, HDFC, SBI और PNB समेत दिग्गज शेयरों में चौतरफा बिकवाली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 23, 2026, 14:21 IST

सारांश

23 नवंबर को बैंकिंग सेक्टर बाजार के सबसे कमजोर सेक्टरों में शामिल रहा। Bank Nifty के कुल 14 शेयरों में से 13 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सिर्फ AU Small Finance Bank का शेयर हरे निशान में था।

शेयर सूची

Bank Nifty

Bank Nifty के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट Union Bank of India में देखने को मिली।

बैंकिंग शेयरों में आज सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली। Bank Nifty शुरुआती कारोबार में 1,450 अंक से ज्यादा यानी 2.3% टूटकर 63,048.60 पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार को यह 64,635 अंक पर बंद हुआ था। सोमवार की बिकवाली में Union Bank, Bank of Baroda और Canara Bank जैसे सरकारी बैंकों के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बता दें कि इसके पहले शुक्रवार को Bank Nifty ने कारोबार के दौरान 64,085 का नया रिकॉर्ड स्तर छुआ था। शुक्रवार की इस तेजी में विदेशी निवेशकों यानी एफपीआई (FPI) की मजबूत खरीदारी का बड़ा योगदान था। लेकिन सोमवार को शेयरों में आई गिरावट से संकेत मिलता है कि निवेशक हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली कर रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ज्यादातर बैंक शेयर लाल निशान में

23 नवंबर को बैंकिंग सेक्टर बाजार के सबसे कमजोर सेक्टरों में शामिल रहा। Bank Nifty के कुल 14 शेयरों में से 13 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सिर्फ AU Small Finance Bank का शेयर हरे निशान में था। Bank Nifty के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट Union Bank of India में देखने को मिली। इसका शेयर 3.86% टूट गया। इसके बाद Bank of Baroda में 3.61% और Axis Bank में 3% की गिरावट आई।

Punjab National Bank (PNB) का शेयर 2.90% और IndusInd Bank का शेयर 2.92% गिर गया। इसके अलावा Canara Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। SBIN, Federal Bank, IDFC Bank के शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा टूट गए। Yes Bank में 0.50 फीसदी की कमजोरी रही। Bank Nifty में सबसे ज्यादा वेटेज वाले पांच शेयर HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Bank, State Bank of India (SBI) और Axis Bank हैं। इन शेयरों में गिरावट का असर पूरे इंडेक्स पर भी पड़ता है।

आगे बैंक शेयरों में क्या हो सकता है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बैंकिंग शेयरों में मौजूदा गिरावट हाल के हफ्तों में आई तेज रैली के बाद मुनाफावसूली के कारण है। नवंबर में अब तक Bank Nifty करीब 18% चढ़ चुका है। ऐसे में कुछ गिरावट आना सामान्य माना जा रहा है। उनका मानना है कि निकट भविष्य में बैंकिंग शेयरों पर दबाव बना रह सकता है। बाजार में फिर से तेजी आने के लिए किसी नए ट्रिगर की जरूरत होगी, जैसे महंगाई में अच्छी गिरावट या ब्याज दरों में कटौती के संकेत।

सरकारी और प्राइवेट बैंक दोनों में बिकवाली

बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली सिर्फ सरकारी बैंकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्राइवेट बैंकों के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। Nifty PSU Bank इंडेक्स 1.76% गिरकर 9,707.55 पर आ गया, जबकि Nifty Private Bank इंडेक्स 1.48% टूटकर 31,202.10 पर पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में गिरावट का असर पूरे शेयर बाजार पर भी पड़ा।

मेटल और बैंकिंग शेयर सबसे ज्यादा दबाव में

अलग-अलग सेक्टरों के प्रदर्शन को देखें तो Nifty Metal सबसे ज्यादा गिरावट वाला इंडेक्स रहा। इसके बाद Nifty PSU Bank और Nifty Bank में कमजोरी देखने को मिली। इससे साफ है कि सोमवार को मेटल और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली ज्यादा तेज रही। हालांकि, बाजार के सभी सेक्टरों में गिरावट नहीं थी। Nifty IT इंडेक्स 1.85% चढ़ा, जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 1.08% की तेजी आई। इससे पता चलता है कि निवेशक पूरे बाजार में एकसाथ बिकवाली नहीं कर रहे थे, बल्कि कुछ खास सेक्टरों में शेयर बेच रहे थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories