return to news
  1. एथर एनर्जी में 18% की जोरदार उछाल, 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा स्टॉक, Q1 नतीजों में ऐसा क्या है?

मार्केट न्यूज़

एथर एनर्जी में 18% की जोरदार उछाल, 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा स्टॉक, Q1 नतीजों में ऐसा क्या है?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 04, 2026, 13:03 IST

सारांश

Ather Energy Share: एथर एनर्जी के तिमाही नतीजों में सबसे बड़ी बात यह रही कि उसका घाटा काफी कम हो गया, जबकि रेवेन्यू में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा कंपनी के मुनाफे के मार्जिन में भी सुधार हुआ है।

शेयर सूची

Ather Energy

Ather Energy के शेयर करीब 18% उछलकर 52 वीक के नए हाई ₹1,500 पर पहुंच गए।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Ather Energy के शेयरों में आज 4 अगस्त को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जून तिमाही (Q1 FY27) के मजबूत नतीजों के बाद निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी की। कारोबार के दौरान शेयर करीब 18% उछलकर 52 वीक के नए हाई ₹1,500 पर पहुंच गए। रिपोर्ट लिखे जाने के समय शेयर करीब 15% की बढ़त के साथ ₹1462 पर ट्रेड कर रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निवेशक क्यों कर रहे हैं खरीदारी?

एथर एनर्जी के तिमाही नतीजों में सबसे बड़ी बात यह रही कि उसका घाटा काफी कम हो गया, जबकि रेवेन्यू में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा कंपनी के मुनाफे के मार्जिन में भी सुधार हुआ है। निवेशकों का मानना है कि भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग का फायदा आने वाले समय में Ather Energy को मिल सकता है। कंपनी प्रबंधन ने भी कहा है कि सरकार की ईवी को बढ़ावा देने वाली नीतियों और ग्राहकों की बदलती पसंद के कारण इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में मजबूत मांग बनी हुई है।

क्या आगे भी बढ़ सकता है मार्जिन?

ब्रोकरेज फर्म CLSA का मानना है कि कंपनी ने हाल में कीमतों में बढ़ोतरी और लागत कम करने के कई कदम उठाए हैं। इससे आने वाली तिमाहियों में कंपनी के मार्जिन में और सुधार हो सकता है। साथ ही, कंपनी का नया Factory 3.0 शुरू होने के बाद उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, जिससे मांग पूरी करने में मदद मिलेगी।

HSBC के विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी ने अन्य खर्चों में बड़ी कटौती की है, जिससे मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहा। वहीं, जापानी ब्रोकरेज नोमुरा का मानना है कि नई उत्पादन क्षमता और कंपनी का नया EL प्लेटफॉर्म भविष्य में ग्रोथ के बड़े आधार बन सकते हैं।

जून तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

Ather Energy का प्रदर्शन वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में काफी मजबूत रहा। कंपनी का शुद्ध घाटा घटकर ₹51 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹178 करोड़ था। यानी घाटे में करीब 71% की कमी आई।

वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 89% बढ़कर ₹1,217 करोड़ हो गया। ऑपरेशनल EBITDA घाटा भी ₹134 करोड़ से घटकर ₹33 करोड़ रह गया। EBITDA मार्जिन में भी बड़ा सुधार हुआ और यह -20.83% से बढ़कर -2.73% पर पहुंच गया।

शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

Ather Energy के शेयरों ने अपने निवेशकों को शॉर्ट के साथ ही लॉन्ग टर्म में भी मजबूत रिटर्न दिया है। पिछले 5 दिनों में ही यह शेयर करीब 19 फीसदी चढ़ा है। पिछले 1 महीने में इसके निवेशकों को 30 फीसदी का मजबूत रिटर्न मिला है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 110 फीसदी भाग चुका है। इस साल अब तक इसमें 98 फीसदी की रैली आ चुकी है। इसके अलावा पिछले एक साल में इसने 268 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा कराया है। फिलहाल कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) करीब 57743.30 करोड़ रुपये है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कंपनी मजबूत बिक्री, लागत नियंत्रण और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति पर सफल रहती है, तो आने वाले समय में भी उसके प्रदर्शन पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख