return to news
  1. शेयर बाजार में लगातार 4 दिनों की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक लुढ़का, निफ्टी 24614 पर बंद

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार में लगातार 4 दिनों की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक लुढ़का, निफ्टी 24614 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 04, 2026, 15:40 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली HUL, NTPC, HDFC Bank, RIL और IndiGo के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Bajaj Finserv, Trent, M&M, Tata Steel और UltraTech Cement जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

भारतीय शेयर बाजार में आज 4 अगस्त को बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 210.08 अंकों की गिरावट रही और यह 78,428.95 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 159.40 अंक टूटकर 24,614.90 के लेवल पर बंद हुआ है। इसके साथ ही आज मार्केट में पिछले लगातार 4 कारोबारी दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। बाजार में इस गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह प्रॉफिट बुकिंग रही। इसके अलावा बैंकिंग समेत कई सेक्टर्स में कमजोरी से भी बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HUL, NTPC में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली HUL, NTPC, HDFC Bank, RIL और IndiGo के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Bajaj Finserv, Trent, M&M, Tata Steel और UltraTech Cement जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.29 फीसदी तक लुढ़क गया। हालांकि, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.23 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

रियल्टी समेत ये इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी रियल्टी में रही और यह करीब 2.39 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके साथ ही निफ्टी ऑयल एंड गैस और सीमेंट इंडेक्स भी 1 फीसदी तक लुढ़क गए। इसके अलावा निफ्टी FMCG, IT, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, फार्मा, PSU बैंक और हेल्थकेयर जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया में करीब 2 फीसदी तक की तेजी रही। निफ्टी मेटल भी करीब 1 फीसदी तक उछल गया।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे, जिनमें प्रॉफिट बुकिंग एक बड़ी वजह बनकर सामने आई है। सेंसेक्स पिछले 4 कारोबारी दिनों में ही 2.44 फीसदी उछल चुका था। वहीं पिछले 6 कारोबारी दिनों में यह 3.40 फीसदी चढ़ा है। इस शानदार तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी, जिससे बाजार में करेक्शन देखने को मिला।

इसके अलावा सोमवार को नए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) सिस्टम के कारण आखिरी मिनटों में निफ्टी में जो एकतरफा उछाल आया था, आज बाजार ने उसे संतुलित किया है। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच बातचीत शुरू होने के दावों को ईरान ने खारिज कर दिया। इसके साथ ही RBI MPC के 3 दिनों की बैठक के नतीजे कल 05 अगस्त को आने वाले हैं, जिससे पहले निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। इन सभी वजहों से बाजार में आज दबाव दिखा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख