return to news
  1. प्रोडक्शन घटने की खबर ने बढ़ाई Sugar Stocks की मिठास, Dhampur Sugar समेत कई शेयर 14% भागे

मार्केट न्यूज़

प्रोडक्शन घटने की खबर ने बढ़ाई Sugar Stocks की मिठास, Dhampur Sugar समेत कई शेयर 14% भागे

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 26, 2026, 10:16 IST

सारांश

Dhampur Sugar Mills के शेयरों में आज 14 फीसदी की मजबूत बढ़त है और यह स्टॉक 181.20 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। Balrampur Chini के शेयरों में 3.60 फीसदी की बढ़त है। इसके अलावा EID Parry के शेयर 2.50 फीसदी और Triveni Engineering के शेयर 2 फीसदी तक चढ़ गए हैं।

शेयर सूची

Sugar stocks

उत्पादन में इस गिरावट की मुख्य वजह गन्ने की कम पैदावार और कमजोर मॉनसून बारिश को बताया गया है।

चीनी कंपनियों के शेयरों में आज 26 नवंबर को शानदार रैली नजर आ रही है। इसकी वजह इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) का नया अनुमान है। इंडस्ट्री बॉडी ने कहा है कि मार्केटिंग ईयर 2026-27 में भारत का कुल चीनी उत्पादन पिछले साल के मुकाबले करीब 15% घट सकता है। इस खबर के बाद Balrampur Chini, EID Parry, Dhampur Sugar Mills और Triveni Engineering जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी?

Dhampur Sugar Mills के शेयरों में आज 14 फीसदी की मजबूत बढ़त है और यह स्टॉक 181.20 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। Balrampur Chini के शेयरों में 3.60 फीसदी की बढ़त है। इसके अलावा EID Parry के शेयर 2.50 फीसदी और Triveni Engineering के शेयर 2 फीसदी तक चढ़ गए हैं।

कितना चीनी उत्पादन होने का अनुमान?

ISMA के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अक्टूबर 2026 से शुरू हुए मार्केटिंग ईयर 2026-27 में भारत का कुल चीनी उत्पादन 265.21 लाख टन रह सकता है। पिछले मार्केटिंग ईयर 2025-26 में देश में 312.13 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।

उत्पादन में इस गिरावट की मुख्य वजह गन्ने की कम पैदावार और कमजोर मॉनसून बारिश को बताया गया है। भारत में हर साल चीनी की मांग करीब 280-285 लाख टन रहने का अनुमान है। ऐसे में अगर उत्पादन 265.21 लाख टन रहता है, तो घरेलू मांग के मुकाबले चीनी की उपलब्धता कम हो सकती है। इससे बाजार में सप्लाई पर दबाव और चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

15% नहीं, वास्तव में 5% है उत्पादन में गिरावट

ISMA के आंकड़ों को समझने के लिए एक जरूरी बात जानना भी जरूरी है। पिछले मार्केटिंग ईयर 2025-26 में भारत का कुल चीनी उत्पादन 312.13 लाख टन था। हालांकि, इसमें से 32.42 लाख टन चीनी का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने के लिए किया गया था। इस तरह बाजार के लिए उपलब्ध शुद्ध चीनी उत्पादन 279.71 लाख टन रहा था।

वहीं, इस साल 2026-27 में एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी डायवर्ट नहीं की जा रही है। इसलिए इस बार कुल उत्पादन और शुद्ध उत्पादन का आंकड़ा एक ही रहेगा। ISMA के मुताबिक, अगर पिछले साल के शुद्ध उत्पादन 279.71 लाख टन से तुलना करें, तो इस साल उत्पादन में वास्तविक गिरावट करीब 5% होगी, न कि 15%।

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कितना उत्पादन होगा?

देश के दो बड़े चीनी उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी उत्पादन घटने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में 2026-27 के दौरान चीनी उत्पादन 88.96 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 95.42 लाख टन था। वहीं, महाराष्ट्र में उत्पादन पिछले साल के 112.45 लाख टन से घटकर 86.85 लाख टन रहने की संभावना है।

चीनी कंपनियों को कैसे होगा फायदा?

चीनी उत्पादन घटने से बाजार में सप्लाई कम हो सकती है। ऐसी स्थिति में चीनी की कीमतें बढ़ने की संभावना रहती है। अगर कंपनियां ज्यादा कीमत पर चीनी बेच पाती हैं, तो उनकी कमाई और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सुधार हो सकता है। इसका फायदा Balrampur Chini, Dhampur Sugar Mills, EID Parry और Triveni Engineering जैसी कंपनियों को मिल सकता है। खासतौर पर उन कंपनियों को फायदा हो सकता है जिनका कारोबार चीनी के साथ एथेनॉल और बिजली उत्पादन से भी जुड़ा है।

हालांकि, कंपनियों को वास्तविक फायदा कितना होगा, यह चीनी की बाजार कीमतों, गन्ने की उपलब्धता और उसकी खरीद लागत पर निर्भर करेगा। सरकार भी रिटेल कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए कदम उठा सकती है।

ISMA ने किन आधारों पर लगाया अनुमान?

ISMA ने अपना अनुमान तैयार करने के लिए जुलाई से नवंबर 2026 तक की सैटेलाइट तस्वीरों, खेतों के सर्वे, चीनी मिलों और किसानों से मिले फीडबैक, बारिश के पैटर्न और फसल की स्थिति का अध्ययन किया है। एसोसिएशन के मुताबिक, इस साल गन्ने की खेती का कुल रकबा घटकर 55.53 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 57.35 लाख हेक्टेयर था। यानी इसमें करीब 3.2% की कमी आई है।

मौसम की स्थिति भी अलग-अलग राज्यों में अलग रही है। कुछ इलाकों में कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति और नमी की कमी है, जबकि कुछ जगहों पर ज्यादा बारिश, जलभराव और बाढ़ से फसल प्रभावित हुई है। अल नीनो से जुड़े मौसमी बदलावों का भी फसल पर असर पड़ा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories