return to news
  1. LCC Projects के शेयर 6% चढ़े, कंपनी के JV को राजस्थान में मिला ₹728 करोड़ का सिंचाई प्रोजेक्ट

मार्केट न्यूज़

LCC Projects के शेयर 6% चढ़े, कंपनी के JV को राजस्थान में मिला ₹728 करोड़ का सिंचाई प्रोजेक्ट

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 26, 2026, 15:55 IST

सारांश

इस प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान में मनोहरथाना मेजर इरिगेशन प्रोजेक्ट (Manoharthana Major Irrigation Project) के लिए बांध बनाया जाएगा। इसके साथ ही पानी को पाइपों के जरिए दबाव के साथ खेतों तक पहुंचाने वाला सिंचाई नेटवर्क भी तैयार किया जाएगा।

शेयर सूची

LCC Projects

ऑर्डर मिलने की खबर के बाद LCC Projects का शेयर इंट्राडे में 7% से ज्यादा उछल गया।

LCC Projects के शेयर आज 26 नवंबर को कारोबार के दौरान 6% से ज्यादा चढ़ गए। यह शेयर आज BSE पर 4.55 फीसदी बढ़कर 129.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। शेयर में यह तेजी कंपनी के जॉइंट वेंचर (JV) को राजस्थान में ₹728.51 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की खबर के बाद आई। लिस्टिंग के बाद यह शेयर की एक दिन में दूसरी सबसे बड़ी तेजी रही। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर3,762.83 करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी ने बताया कि उसकी Laxmi Civil Engineering Services Pvt. Ltd. के साथ जॉइंट वेंचर को राजस्थान के झालावाड़ जिले में जल संसाधन विभाग की ओर से लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला है। यह प्रोजेक्ट ₹728.51 करोड़ का है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। यानी कंपनी के जॉइंट वेंचर को इस प्रोजेक्ट के लिए ठेका मिला है और अब उसे तय शर्तों के मुताबिक काम पूरा करना होगा।

क्या काम करना होगा?

इस प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान में मनोहरथाना मेजर इरिगेशन प्रोजेक्ट (Manoharthana Major Irrigation Project) के लिए बांध बनाया जाएगा। इसके साथ ही पानी को पाइपों के जरिए दबाव के साथ खेतों तक पहुंचाने वाला सिंचाई नेटवर्क भी तैयार किया जाएगा। इसका मकसद प्रोजेक्ट के तहत आने वाले खेती वाले इलाके यानी कमांड एरिया तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाना है।

कंपनी के जॉइंट वेंचर को इस पूरे काम की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें प्रोजेक्ट की शुरुआती सर्वे से लेकर डिजाइन तैयार करना, टेस्टिंग, सिस्टम को चालू करना और बाद में उसका ऑपरेशन व मेंटेनेंस करना शामिल है। कंपनी को ये सभी काम प्रोजेक्ट की तय शर्तों के अनुसार पूरे करने होंगे।

इस प्रोजेक्ट में LCC Projects की हिस्सेदारी 15% है। यानी इस जॉइंट वेंचर में कंपनी की 15% भागीदारी है। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 36 महीने यानी करीब 3 साल का समय दिया गया है।

इससे पहले भी मिला था बड़ा ऑर्डर

LCC Projects को इसी महीने एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिला था। कंपनी के NEC-LCC जॉइंट वेंचर को जयपुर के यमुना वाटर जोन से राजस्थान में आर्टिफिशियल रिजर्वायर बनाने के लिए ₹717.46 करोड़ का ठेका मिला था। इस प्रोजेक्ट की रकम में भी जीएसटी शामिल नहीं है। इस जॉइंट वेंचर में LCC Projects की 30% हिस्सेदारी है। लगातार दो बड़े ऑर्डर मिलने से कंपनी के कारोबार और आने वाले समय में प्रोजेक्ट्स से होने वाली कमाई को लेकर बाजार में चर्चा बढ़ी है।

शेयर में कितनी तेजी आई?

ऑर्डर मिलने की खबर के बाद LCC Projects का शेयर इंट्राडे में 7% से ज्यादा उछलकर ₹136.63 तक पहुंच गया था। पिछले एक महीने में शेयर करीब 11% चढ़ चुका है। इस तेजी के साथ शेयर फिर से अपने ₹136 के आईपीओ प्राइस के करीब पहुंच गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories