return to news
  1. विदेशी तिजोरियों से भारत लौटा सोना, RBI का घरेलू भंडार 740.13 टन पहुंचा

बिजनेस न्यूज़

विदेशी तिजोरियों से भारत लौटा सोना, RBI का घरेलू भंडार 740.13 टन पहुंचा

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 26, 2026, 09:29 IST

सारांश

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा और ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता बने रहने के बावजूद कुल मिलाकर इसमें गिरावट आई। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का औसत मूल्य सितंबर में लगभग 9% घटकर करीब 4,319 डॉलर रहा।

सोना

RBI ने विदेश से भारत लौटाया 60 टन सोना, घरेलू भंडार 740 टन के पार (Photo: Shutterstock)

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) ने बुधवार यानी कि 25 नवंबर को कहा कि उसने अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान 60.08 टन सोना विदेश से वापस लाकर देश में रखा है। आरबीआई की विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर जारी छमाही रिपोर्ट के मुताबिक, देश में रखा गया सोना सितंबर 2026 में बढ़कर 740.13 टन हो गया, जो मार्च 2026 में 680.05 टन था। इस वृद्धि के साथ केंद्रीय बैंक के कुल 880.52 टन सोने में से अब करीब 84.06% सोना देश में ही मौजूद है। मार्च 2026 में यह अनुपात 77.23% था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने का कुल भंडार 880.52 टन पर अपरिवर्तित रहा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ग्लोबल तनाव के बीच केंद्रीय बैंक पिछले कुछ सालों से लगातार अपने सोने के भंडार को देश में ट्रांसफर कर रहा है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की दूसरी छमाही में 104 टन सोना देश में लाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 140.39 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) के पास सुरक्षित रखा गया था।

मूल्य के लिहाज से (अमेरिकी डॉलर में) कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी सितंबर 2026 के अंत में कम होकर करीब 14.38% रह गई जो मार्च 2026 में 16.70% थी। अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा और ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता बने रहने के बावजूद कुल मिलाकर इसमें गिरावट आई। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का औसत मूल्य सितंबर में लगभग 9% घटकर करीब 4,319 डॉलर रहा जबकि अप्रैल में यह करीब 4,721 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस था। अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ने, डॉलर मजबूत होने और मौद्रिक नीति सख्त होने के अनुमान का असर सोने की कीमतों पर पड़ा। सुरक्षित निवेश और निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए निवेशकों की मांग बनी रहने के बावजूद कीमतों में गिरावट आई।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories