return to news
  1. Stocks to Watch: Lupin को USFDA की मंजूरी, Wipro की BP से डील, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Lupin को USFDA की मंजूरी, Wipro की BP से डील, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 26, 2026, 08:01 IST

सारांश

फार्मा कंपनी Lupin को अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी USFDA से Sitagliptin और Metformin Hydrochloride टैबलेट के लिए मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित वयस्कों में ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए किया जाता है।

Stocks to watch

Alembic Pharmaceuticals को USFDA से दो एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट यानी EIR मिली हैं।

गुरुवार, 26 नवंबर को शेयर बाजार में Lupin, LG Electronics India, Schaeffler India, Wipro, KSB और CESC समेत कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। किसी कंपनी को नया ऑर्डर मिला है, तो किसी में प्रमोटर हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं। वहीं, कुछ कंपनियों को अमेरिकी रेगुलेटर से मंजूरी मिली है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Wipro

Wipro ने BP के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है। इसके तहत BP के फाइनेंस ऑपरेशंस को बदलने और बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। 2027 से भारत, हंगरी और मलेशिया के करीब 3,000 BP कर्मचारी Wipro में शामिल होंगे।

Lupin

फार्मा कंपनी Lupin को अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी USFDA से Sitagliptin और Metformin Hydrochloride टैबलेट के लिए मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित वयस्कों में ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए किया जाता है। अमेरिका में इस दवा की सालाना बिक्री करीब 439.2 मिलियन डॉलर है। इस मंजूरी से कंपनी को अमेरिकी बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

LG Electronics India

LG Electronics India में इसकी प्रमोटर कंपनी दक्षिण कोरिया की LG Electronics करीब 2% हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इस ब्लॉक डील के जरिए कंपनी 1.358 करोड़ शेयर बेच सकती है, जिनकी कुल कीमत करीब 2,320.5 करोड़ रुपये है। शेयर बेचने के लिए 1,709.30 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है, जो पिछले बंद भाव से करीब 6% कम है। हिस्सेदारी बेचने के बाद प्रमोटर पर अगले 180 दिनों तक और शेयर बेचने की रोक रहेगी।

Schaeffler India

Schaeffler India की पैरेंट कंपनी Schaeffler AG भी भारतीय कंपनी में अपनी 6% तक हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकती है। इस डील की कीमत करीब 3,188 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके लिए 3,400 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है, जो पिछले बंद भाव से 5.6% कम है। शेयर बिक्री के बाद प्रमोटर पर 180 दिनों का लॉक-अप रहेगा।

Alembic Pharmaceuticals

Alembic Pharmaceuticals को USFDA से दो एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट यानी EIR मिली हैं। इसका मतलब है कि गुजरात के वडोदरा स्थित कंपनी के बायोइक्विवेलेंस फैसिलिटी में हुई अमेरिकी रेगुलेटर की बिना पूर्व सूचना वाली जांच बंद हो गई है। यह निरीक्षण 31 अगस्त से 10 सितंबर 2026 के बीच हुआ था।

KSB

KSB को Triveni Turbines से 117 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी JSW Energy के लिए बॉयलर फीड पंप और उससे जुड़े उपकरणों के 15 सेट सप्लाई करेगी।

CESC

CESC की सब्सिडियरी Purvah Green Power ने Venwind Refex Power को मध्य प्रदेश में 153.7 मेगावाट के विंड पावर प्रोजेक्ट्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इसमें विंड टर्बाइन जनरेटर और ट्यूबलर टावर की सप्लाई के साथ प्रोजेक्ट का काम पूरा करना शामिल है।

Apeejay Surrendra Park Hotels

कंपनी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी की सीमा के पास ऑरोविल जंक्शन के नजदीक 42 कमरों वाला रिसॉर्ट साइन किया है। यह रिसॉर्ट Zone Connect by The Park ब्रांड के तहत होगा। इसमें कमरे, कॉटेज, प्राइवेट पूल विला और 500 लोगों की क्षमता वाला बैंक्वेट हॉल होगा। इसके FY28 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories