return to news
  1. हरे निशान में बंद हुआ भारतीय बाजार, निफ्टी 25,884 के पार पहुंचा, इन सेक्टर्स में दिखी सबसे बड़ी तेजी

मार्केट न्यूज़

हरे निशान में बंद हुआ भारतीय बाजार, निफ्टी 25,884 के पार पहुंचा, इन सेक्टर्स में दिखी सबसे बड़ी तेजी

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 26, 2026, 15:40 IST

सारांश

भारतीय शेयर बाजार 26 नवंबर को मजबूती के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 390.31 अंक चढ़कर 84,328.59 पर और निफ्टी 65.25 अंक की बढ़त के साथ 25,884.50 के स्तर पर बंद हुआ।

share-market-closing-updates-26-november-

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ और प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स व निफ्टी हरे निशान में टिके रहे।

भारतीय शेयर बाजार के लिए 26 नवंबर का कारोबारी दिन शानदार रहा और मार्केट मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा, जिससे दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 390.31 अंक यानी 0.46% की बढ़त के साथ 84,328.59 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 भी 65.25 अंक या 0.25% चढ़कर 25,884.50 के लेवल पर क्लोज हुआ।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आईटी और रियल्टी सेक्टर ने लगाई सबसे लंबी छलांग

सेक्टोरल इंडेक्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आज आईटी और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे आगे रहा और इसमें 3.66% की बड़ी तेजी दर्ज की गई। इसके ठीक पीछे निफ्टी रियल्टी इंडेक्स रहा, जो 3.27% की शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा मेटल सेक्टर में भी अच्छी चमक दिखी और निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.17% चढ़ने में कामयाब रहा। हेल्थकेयर और फार्मा से जुड़े शेयरों ने भी बाजार को हल्का सहारा दिया। निफ्टी फार्मा में 0.45% और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.20% की मामूली बढ़त देखने को मिली।

FMCG और ऑटो समेत इन सेक्टरों में रही सुस्ती

एक तरफ जहां कुछ सेक्टरों में जोरदार तेजी रही, वहीं दूसरी तरफ कई प्रमुख सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट एफएमसीजी सेक्टर में देखी गई और निफ्टी FMCG इंडेक्स 0.94% टूट गया। ऑटोमोबाइल और सरकारी बैंकों के शेयरों में भी मुनाफावसूली हावी रही, जिसके चलते निफ्टी ऑटो में 0.69% और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.68% की गिरावट दर्ज की गई।

मीडिया शेयरों में भी कमजोरी रही और निफ्टी मीडिया 0.34% नीचे बंद हुआ। इसके अलावा प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर भी दबाव में रहे। कारोबार के अंत में निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.17% और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 0.10% की हल्की गिरावट के साथ क्लोज हुए। कुल मिलाकर बाजार में मिला-जुला कारोबार रहा, लेकिन चुनिंदा हैवीवेट सेक्टरों की तेजी ने मार्केट को हरे निशान में बंद करा दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories