return to news
  1. क्या अब जिंक बढ़ाएगा EVs की रेंज? IIT मद्रास और हिंदुस्तान जिंक की बड़ी कामयाबी, शेयरों में तेजी

मार्केट न्यूज़

क्या अब जिंक बढ़ाएगा EVs की रेंज? IIT मद्रास और हिंदुस्तान जिंक की बड़ी कामयाबी, शेयरों में तेजी

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 26, 2026, 13:22 IST

सारांश

दोपहर 1 बजे के करीब हिंदुस्तान जिंक के शेयर 2.31% यानी कि 12 रुपये चढ़कर 531.70 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। आज हिंदुस्तान जिंक के शेयर 538.10 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए थे।

शेयर सूची

हिंदुस्तान जिंक

जिंक से दौड़ेगा इलेक्ट्रिक भविष्य! हिंदुस्तान जिंक और IIT मद्रास ने दिखाई नई राह (Photo: Shutterstock)

देश में क्लीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने महत्वपूर्ण पहल की है। दोनों संस्थानों ने मिलकर जिंक-एयर बैटरी तकनीक को आगे बढ़ाते हुए लगभग 1 किलोवाट-घंटा (kWh) क्षमता वाली बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का प्रोटोटाइप पेश किया है। इस बैटरी को व्हीकल में रेंज एक्सटेंडर के रूप में इस्तेमाल किया गया है। इसका प्रदर्शन आईआईटी मद्रास एनर्जी समिट 2026 के दौरान किया गया। आज हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में 2.5% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। दोपहर 1 बजे के करीब हिंदुस्तान जिंक के शेयर 2.31% यानी कि 12 रुपये चढ़कर 531.70 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। आज हिंदुस्तान जिंक के शेयर 538.10 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह उपलब्धि भारत में स्वदेशी एनर्जी स्टोरेज टेकनीक डेवलप करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस टेकनीक में भारत में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध जिंक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे फ्यूचर में एनर्जी स्टोरेज के नए ऑप्शन डेवलप करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर में दोहरी बैटरी व्यवस्था अपनाई गई है। इसमें मौजूदा लिथियम-आयन बैटरी गाड़ी को स्पीड देने और अधिक पावर की जरूरत पूरी करने का काम करती है, जबकि जिंक-एयर बैटरी संचालन के दौरान लगातार एनर्जी उपलब्ध कराती है। कंपनी के अनुसार, जिंक-एयर बैटरी व्हीकल की कुल एनर्जी जरूरत का लगभग 10% हिस्सा पूरा करती है।

जिंक-एयर बैटरी की खासियत यह है कि यह जिंक और आसपास की हवा में मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बिजली उत्पन्न करती है। इसमें गैर-ज्वलनशील, पानी आधारित इलेक्ट्रोलाइट का इस्तेमाल किया जाता है। जिंक की प्रचुर उपलब्धता और रिसाइक्लिंग की क्षमता के कारण इस टेकनीक में सुरक्षा, किफायत और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़े कई संभावित फायदे मौजूद हैं। हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि कंपनी जिंक के नए उपयोगों और मूल्यवर्धित उत्पादों की संभावनाओं पर लगातार काम कर रही है। आईआईटी मद्रास के साथ साझेदारी वैज्ञानिक अनुसंधान को व्यावहारिक उपयोग में बदलने और भारत में स्वदेशी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन्स डेवलप करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि ने भी इस सहयोग को एनर्जी प्रोडक्शन, स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी के प्रभावी उपयोग के लिए नई तकनीकों पर अनुसंधान और उनका व्यावसायीकरण बेहद जरूरी है। साल 2024 में शुरू हुई यह साझेदारी अब प्रयोगशाला स्तर के अनुसंधान से आगे बढ़कर वाहन स्तर के प्रदर्शन तक पहुंच गई है। हिंदुस्तान जिंक की व्यापक विकास रणनीति HZL 2.0 के तहत यह पहल जिंक के नए औद्योगिक उपयोग विकसित करने और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में इसकी भूमिका मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories