return to news
  1. Gold-Silver: आज सोना हुआ महंगा, चांदी में भी उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है भाव?

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver: आज सोना हुआ महंगा, चांदी में भी उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है भाव?

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 26, 2026, 08:35 IST

सारांश

आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर, सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाले ब्याज और फेडरल रिजर्व के फैसलों पर निर्भर करेंगी। अगर ब्याज दरें ऊंची रहती हैं और डॉलर मजबूत होता है, तो सोने-चांदी पर दबाव बना रह सकता है।

Gold Silver

सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से अब तक करीब 28 फीसदी गिर चुकी है।

सोने और चांदी ने लगातार गिरावट के बाद आज 26 नवंबर को वापसी की है। ऐसे में अगर आप आज खरीदारी के लिए बाजार जाने वाले हैं यह खबर आपके लिए ही है। bullion.co.in के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 121,910 रुपये पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो यह 143,770 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है। बता दें कि सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से अब तक करीब 28 फीसदी गिर चुकी है। वहीं चांदी में रिकॉर्ड हाई से करीब 64 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर सोने के भाव में आज 1.40% की बढ़त है और यह 3,585.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में तो 3.05% की तेजी आई और यह 41.28 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹121,480 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹121,690 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹121,530 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹122,040 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹121,780 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹121,880 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹143,260 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹143,510 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹143,320 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹143,930 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹143,620 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹143,740 प्रति किलोग्राम

सोने-चांदी के लिए ये फैक्टर्स अहम

अमेरिका में अक्टूबर महीने में महंगाई दर बढ़कर 3.8% हो गई, जबकि सितंबर में यह 3.6% थी। वहीं, खाने-पीने की चीजों और ऊर्जा की कीमतों को हटाकर देखी जाने वाली कोर महंगाई भी 3.1% से बढ़कर 3.3% हो गई। यह पिछले तीन साल का सबसे ऊंचा स्तर है। अमेरिका में महंगाई का लक्ष्य 2% है, लेकिन मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि महंगाई अभी भी काफी ज्यादा है।

इसके अलावा, अमेरिकी अर्थव्यवस्था भी मजबूत बनी हुई है। जुलाई से सितंबर तिमाही में अमेरिका की GDP ग्रोथ बढ़कर 4.3% हो गई। महंगाई और मजबूत आर्थिक विकास को देखते हुए बाजार को लग रहा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटाने के बजाय उन्हें ऊंचा बनाए रख सकता है या उनमें बढ़ोतरी भी कर सकता है।

आगे सोने और चांदी की कीमतों का क्या रुख रह सकता है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक डॉलर और रुपये में मजबूती के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बिकवाली के कारण सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है। अब निवेशकों की नजर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। इस बैठक में ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला होता है, इसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।

आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर, सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाले ब्याज और फेडरल रिजर्व के फैसलों पर निर्भर करेंगी। अगर ब्याज दरें ऊंची रहती हैं और डॉलर मजबूत होता है, तो सोने-चांदी पर दबाव बना रह सकता है। वहीं, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने पर इनकी कीमतों में फिर तेजी आ सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories