return to news
  1. Asian Paints Q1 Results: नेट प्रॉफिट में 40% का जबरदस्त उछाल, करीब 3.50% चढ़ गए शेयर

मार्केट न्यूज़

Asian Paints Q1 Results: नेट प्रॉफिट में 40% का जबरदस्त उछाल, करीब 3.50% चढ़ गए शेयर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 29, 2026, 15:00 IST

सारांश

Asian Paints Q1 Results: एशियन पेंट्स का ऑपरेशन से रेवेन्यू 17.94 फीसदी बढ़कर ₹10,541.94 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ₹8,939 करोड़ था। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में 3.44 फीसदी की तेजी देखी गई।

शेयर सूची

Asian Paints

Asian Paints के मुनाफे और रेवेन्यू में शानदार बढ़ोतरी हुई है।

Asian Paints Q1 Results: पेंट सेक्टर की मार्केट लीडर एशियन पेंट्स ने FY27 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 40 फीसदी बढ़कर ₹1,539 करोड़ हो गया है। कंपनी ने पिछले साल की इसी अवधि में ₹1099.77 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में 3.44 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 2831 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू में 18 फीसदी की बढ़ोतरी

एशियन पेंट्स का ऑपरेशन से रेवेन्यू 17.94 फीसदी बढ़कर ₹10,541.94 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ₹8,939 करोड़ था। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू (ऑपरेशन से आय) सालाना आधार पर करीब 17% बढ़कर ₹9,183.4 करोड़ हो गया। वहीं, शुद्ध मुनाफा 34% बढ़कर ₹1,478.4 करोड़ रहा। एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी की बिक्री तो बढ़ेगी, लेकिन कच्चे माल की महंगाई की वजह से मुनाफे का मार्जिन दबाव में रहेगा। हालांकि, कंपनी ने समय पर कीमतें बढ़ाईं और खर्चों पर नियंत्रण रखा, जिससे उसके नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे।

EBITDA में 33.5% की बढ़ोतरी

कंपनी का EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) 33.5% बढ़कर ₹2,169 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹1,625 करोड़ था। यह आंकड़ा बाजार के अनुमान ₹1,870 करोड़ से भी काफी अधिक रहा। हालांकि, कच्चे माल की लागत 36% बढ़कर ₹5,449.3 करोड़ हो गई। इसके बावजूद कर्मचारियों पर खर्च और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी कंपनी की आय से कम रही।

डेकोरेटिव और इंडस्ट्रियल बिजनेस ने दिखाई मजबूती

एशियन पेंट्स के एमडी और सीईओ Amit Syngle ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। डेकोरेटिव पेंट्स कारोबार में 9% वॉल्यूम ग्रोथ और 16.6% वैल्यू ग्रोथ दर्ज की गई। वहीं, इंडस्ट्रियल कोटिंग्स बिजनेस में भी 16% से ज्यादा की वृद्धि हुई।

अंतरराष्ट्रीय कारोबार और किचन बिजनेस में बढ़त

एशियन पेंट्स के अंतरराष्ट्रीय कारोबार की बिक्री 27.2% बढ़कर ₹936.5 करोड़ हो गई। यह वृद्धि मुख्य रूप से मिस्र, यूएई, ओमान, नेपाल और बांग्लादेश के कारोबार से मिली। होम डेकोर सेगमेंट में बाथ फिटिंग्स, व्हाइट टीक और वेदरसील की बिक्री में गिरावट रही, लेकिन किचन बिजनेस की बिक्री 10.1% बढ़कर ₹108 करोड़ हो गई। कंपनी ने बताया कि इंडस्ट्रियल कोटिंग्स की लगातार अच्छी ग्रोथ ने पूरे कोटिंग्स पोर्टफोलियो के प्रदर्शन को मजबूती दी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख