return to news
  1. MV Electrosystems IPO: ₹290 करोड़ के इश्यू में 30 जुलाई से निवेश का मौका, लेकिन पहले समझ लें जरूरी बातें

मार्केट न्यूज़

MV Electrosystems IPO: ₹290 करोड़ के इश्यू में 30 जुलाई से निवेश का मौका, लेकिन पहले समझ लें जरूरी बातें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 29, 2026, 13:14 IST

सारांश

MV Electrosystems IPO: यह आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 400 रुपये से 425 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 34 शेयर है।

MV Electrosystems IPO

MV Electrosystems IPO: आईपीओ बंद होने के बाद 4 अगस्त को शेयर अलॉटमेंट होने की उम्मीद है।

MV Electrosystems का मेनबोर्ड आईपीओ 30 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 290 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, यानी कंपनी नए शेयर जारी करेगी और इससे मिलने वाली राशि सीधे कंपनी के पास जाएगी। यह कंपनी रेलवे सेक्टर के लिए इलेक्ट्रिकल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने का काम करती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IPO की तारीख और प्राइस बैंड

यह आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 400 रुपये से 425 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 34 शेयर है। ऊपरी प्राइस बैंड 425 रुपये के हिसाब से एक लॉट खरीदने के लिए रिटेल निवेशक को 14,450 रुपये निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1,87,850 रुपये तक आवेदन कर सकते हैं।

IPO से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कहां होगा?

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने लॉन्ग-टर्म वर्किंग कैपिटल, नए पावर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के रिसर्च, डिजाइन और डेवलपमेंट (R&D) तथा सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

इस इश्यू में 75% हिस्सा योग्य संस्थागत निवेशकों (QIBs) के लिए, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए और 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है। इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर Sundae Capital Advisors Private Limited हैं, जबकि KFin Technologies Limited को इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग कब होगी?

आईपीओ बंद होने के बाद 4 अगस्त को शेयर अलॉटमेंट होने की उम्मीद है। सफल निवेशकों के डीमैट खाते में 5 अगस्त को शेयर आएंगे, जबकि उसी दिन असफल निवेशकों को रिफंड मिल जाएगा। कंपनी के शेयर 6 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट होने की संभावना है।

MV Electrosystems का बिजनेस

MV Electrosystems रेलवे सेक्टर के लिए इलेक्ट्रिकल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाती है। कंपनी इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए IGBT आधारित 3-फेज ड्राइव प्रोपल्शन सिस्टम, रेलवे कोच और ईएमयू के लिए स्विचगियर पैनल, केबल मैनेजमेंट प्रोडक्ट्स और अन्य इलेक्ट्रिकल सिस्टम तैयार करती है। कंपनी का फोकस रिसर्च और नई तकनीक विकसित करने पर भी है।

कंपनी का प्रदर्शन पिछले तीन वर्षों में मिला-जुला रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की आय 49.96 करोड़ रुपये थी, जो FY25 में बढ़कर 62.64 करोड़ रुपये हो गई। लेकिन FY26 में यह घटकर 49.43 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, FY24 में 56 लाख रुपये और FY25 में 1.40 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने वाली कंपनी FY26 में 12.63 करोड़ रुपये के घाटे में चली गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख