return to news
  1. IT शेयरों में लगातार चौथे दिन उछाल, FII बाइंग समेत इन फैक्टर्स से बाजार में बढ़ी खरीदारी

मार्केट न्यूज़

IT शेयरों में लगातार चौथे दिन उछाल, FII बाइंग समेत इन फैक्टर्स से बाजार में बढ़ी खरीदारी

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड July 29, 2026, 11:05 IST

सारांश

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन जमकर खरीदारी हो रही है। आज निफ्टी IT इंडेक्स 2.66 फीसदी उछलकर 31,228.50 के लेवल पर पहुंच गया है। पिछले 4 कारोबारी दिनों में IT इंडेक्स में करीब 9.50 फीसदी की रैली आ चुकी है।

Stock Market

Stock Market: विदेशी निवेशकों (FIIs) की हाल की खरीदारी ने भी बाजार पर निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 29 जुलाई को शानदार तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 864 अंकों की तेजी देखी गई और यह 77,629.09 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी आज 248 अंकों की बढ़त के साथ 24,233 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। IT शेयरों में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन जमकर खरीदारी हो रही है। इसके अलावा हाल ही में विदेशी निवेशकों (FIIs) की खरीदारी ने भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है। यहां बताया गया है कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में आज फिर रैली

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन जमकर खरीदारी हो रही है। आज निफ्टी IT इंडेक्स 2.66 फीसदी उछलकर 31,228.50 के लेवल पर पहुंच गया है। पिछले 4 कारोबारी दिनों में IT इंडेक्स में करीब 9.50 फीसदी की रैली आ चुकी है। आज रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

सबसे ज्यादा तेजी इंफोसिस और टीसीएस के शेयरों में नजर आई। इंफोसिस का शेयर 4.29 फीसदी तक उछल गया। वहीं टीसीएस में 2.23 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। Coforge और Wipro के शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए। भारत के सॉफ्टवेयर स्टॉक्स, ग्लोबल चिप बनाने वाली कंपनियों के मुकाबले इस महीने बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि निवेशक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाले ट्रेड से हटकर अब उन IT कंपनियों के शेयरों की ओर रुख कर रहे हैं जिनमें पहले गिरावट आई थी।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

विदेशी निवेशकों (FIIs) की हाल की खरीदारी ने भी बाजार पर निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। 28 जुलाई को FIIs ने बाजार में 755 करोड़ रुपये के शेयर खरीद लिए।

रुपये में मजबूती

आज डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 95.70 पर खुला है। रुपये में मजबूती से भी बाजार को आज सपोर्ट मिला।

US Fed के फैसले पर टिकी नजर

उम्मीद है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Fed) फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। हालांकि, अमेरिका में महंगाई को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है। इसी वजह से निवेशकों की नजर सिर्फ फैसले पर नहीं, बल्कि फेड के बयान पर भी रहेगी। इससे यह संकेत मिल सकता है कि आने वाले महीनों में ब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेड आज दरें स्थिर रख सकता है, लेकिन उसका रुख सख्त रहने की संभावना है। यानी फेड यह संकेत दे सकता है कि अगर महंगाई पर काबू नहीं पाया गया तो अगली बैठक में ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं।

अगर फेड उम्मीद के मुताबिक दरें स्थिर रखता है, तो इसका भारतीय शेयर बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि बाजार पहले से ही इसकी उम्मीद कर रहा है। लेकिन अगर फेड ने उम्मीद से पहले ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया, तो इसका भारतीय बाजार पर हल्का नकारात्मक असर पड़ सकता है।

ऐसी स्थिति में अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ सकती है, जिससे विदेशी निवेशक उभरते बाजारों जैसे भारत से पैसा निकालकर अमेरिकी बॉन्ड में निवेश करना पसंद कर सकते हैं। इससे भारतीय शेयर बाजार पर दबाव देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख