return to news
  1. Silver Crash: ₹4.39 लाख से ₹2.34 लाख पर फिसली चांदी, समझिए इस गिरावट की क्या है वजह

बिजनेस न्यूज़

Silver Crash: ₹4.39 लाख से ₹2.34 लाख पर फिसली चांदी, समझिए इस गिरावट की क्या है वजह

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 29, 2026, 18:55 IST

सारांश

Silver Crash: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का भाव 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 72.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर आ गया है। चांदी की कीमत में अचानक आई इस गिरावट ने कई निवेशकों को हैरान कर दिया। यहां हम समझेंगे कि इस गिरावट की वजह क्या है।

Silver

जनवरी के अंत में चांदी MCX पर करीब ₹4.39 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई को छू लिया था।

Silver Crash: चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 3 महीने में इसकी कीमत करीब 47 फीसदी घट चुकी है। आज की बात करें तो इसकी कीमत MCX पर 1.15 फीसदी या 2722 रुपये घटकर 234623 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गया। वहीं, जनवरी के अंत में इसने MCX पर करीब ₹4.39 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई को छू लिया था। जिसके बाद इसमें बड़ी गिरावट आई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का भाव 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 72.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर आ गया है। चांदी की कीमत में अचानक आई इस गिरावट ने कई निवेशकों को हैरान कर दिया। यहां हम समझेंगे कि इस गिरावट की वजह क्या है।

पहले जबरदस्त रैली और फिर अचानक गिरावट, क्या है वजह?

चांदी के भाव में तेजी के पीछे पहले जियो पॉलिटिकल टेंशन, अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और ग्लोबल टैरिफ विवाद जैसे कारण थे। लेकिन अप्रैल के अंत तक हालात बदल गए। पश्चिम एशिया में जारी तनाव से तेल की कीमतें बढ़ीं, डॉलर मजबूत हुआ और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे चांदी पर दबाव आ गया।

अभी चांदी करेक्शन फेज में है, यानी तेज उछाल के बाद बाजार खुद को संतुलित कर रहा है। इसी कारण कीमतों में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे समय में चांदी को पूरी तरह सुरक्षित निवेश नहीं माना जाता, बल्कि यह एक जोखिम वाला एसेट बन जाती है।

चांदी में निवेश का आसान तरीका ETF

कई लोग इस चांदी में गिरावट को मौके की तरह देख रहे हैं। ऐसे में निवेश की बात करें तो भारतीय निवेशकों के लिए एक आसान तरीका सिल्वर ETF हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह एक ऐसा तरीका है जिसमें बिना फिजिकल चांदी खरीदे, आप आसानी से उसमें निवेश कर सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे आप शेयर मार्केट में SIP करते हैं।

सिल्वर ETF की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 99.9% शुद्धता की गारंटी होती है और आपको चांदी को सुरक्षित रखने की चिंता नहीं करनी पड़ती। इसे म्यूचुअल फंड कंपनियां मैनेज करती हैं, जिससे यह निवेश ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनता है। साथ ही, इसमें एक्सपेंस रेशियो कम होता है और जरूरत पड़ने पर आसानी से खरीदा-बेचा जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख