पर्सनल फाइनेंस

4 min read | अपडेटेड April 29, 2026, 17:05 IST
सारांश
अगर आप हर महीने ₹10,000 की एसआईपी करते हैं और उसमें हर साल 10 पर्सेंट का स्टेप अप जोड़ते हैं, तो अगले 10 साल में आपका फंड नॉर्मल एसआईपी के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता है। 12 पर्सेंट के सालाना रिटर्न के आधार पर स्टेप अप एसआईपी आपको 33 लाख रुपये से ज्यादा का फंड दे सकती है।

स्टेप अप एसआईपी के जरिए आप अपनी बचत को बड़ी वेल्थ में बदल सकते हैं।
आज के दौर में म्यूचुअल फंड में एसआईपी यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश का सबसे लोकप्रिय तरीका बन गया है। मध्यम वर्ग से लेकर बड़े निवेशक तक अपनी भविष्य की जरूरतों के लिए हर महीने एक तय रकम बाजार में लगा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही रकम से निवेश शुरू करने वाले दो लोगों का फंड 10 साल बाद बिल्कुल अलग हो सकता है? इसका बड़ा कारण है 'स्टेप अप'। अक्सर निवेशक एक बार एसआईपी शुरू करने के बाद उसे सालों तक उसी रकम पर छोड़ देते हैं, जबकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, आपको अपना निवेश भी बढ़ाना चाहिए।
अगर कोई निवेशक आज ₹10,000 महीने की एक साधारण एसआईपी शुरू करता है और अगले 10 साल तक इसे बिना किसी बदलाव के जारी रखता है, तो उसका गणित काफी सीधा है। 12 पर्सेंट के अनुमानित सालाना रिटर्न के आधार पर देखा जाए, तो वह 10 साल में कुल ₹12,00,000 का निवेश करेगा। कंपाउंडिंग के फायदे के साथ 10 साल बाद उसके पास लगभग ₹23,23,391 का फंड तैयार होगा। इसमें उसे करीब ₹11 23 लाख का शुद्ध मुनाफा मिलेगा। यह रिटर्न उन लोगों के लिए अच्छा है जो एक सीमित बजट में निवेश करना चाहते हैं।
अब बात करते हैं उस जादुई तरीके की जिसे 'स्टेप अप एसआईपी' कहा जाता है। इसमें आप हर साल अपनी एसआईपी की रकम को एक निश्चित पर्सेंटेज से बढ़ा देते हैं। मान लीजिए आपने ₹10,000 से शुरुआत की और तय किया कि हर साल आप इसमें 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी करेंगे। यानी पहले साल आप ₹10,000 महीना जमा करेंगे, दूसरे साल ₹11,000 और इसी तरह हर साल बढ़ोतरी जारी रहेगी। यह तरीका आपकी बढ़ती हुई सैलरी या बिजनेस प्रॉफिट के साथ कदम मिलाकर चलता है और आपके ऊपर एक साथ बड़ा बोझ भी नहीं डालता।
अगर आप ₹10,000 की शुरुआती एसआईपी में हर साल 10 पर्सेंट का स्टेप अप करते हैं, तो 10 साल में आपके निवेश का पूरा ढांचा बदल जाएगा। इस दौरान आप कुल मिलाकर लगभग ₹19,12,491 का निवेश करेंगे। अब अगर इस पर भी हम 12 पर्सेंट का सालाना रिटर्न मानकर चलें, तो 10 साल बाद आपका कुल फंड लगभग ₹33,74,326 हो जाएगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि नॉर्मल एसआईपी के मुकाबले स्टेप अप करने पर आपके पास करीब ₹10 50 लाख ज्यादा होंगे। यह फर्क सिर्फ एक छोटी सी सालाना बढ़ोतरी की वजह से पैदा हुआ है।
स्टेप अप एसआईपी न केवल आपके फंड को बड़ा बनाती है, बल्कि यह महंगाई यानी इन्फ्लेशन को मात देने का सबसे अच्छा जरिया है। जैसे-जैसे साल बीतते हैं, रुपयों की वैल्यू कम होती जाती है और आपकी जीवनशैली के खर्चे बढ़ते जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपना निवेश स्थिर रखेंगे, तो भविष्य में वह रकम आपके लक्ष्यों के लिए कम पड़ सकती है। स्टेप अप के जरिए आप अनुशासन के साथ बड़ी वेल्थ क्रिएट कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो अगले 10 से 15 साल में अपने बच्चों की पढ़ाई, शादी या रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा कॉर्पस तैयार करना चाहते हैं।
म्यूचुअल फंड में सारा खेल समय और अनुशासन का है। बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन जो निवेशक अपनी एसआईपी को बिना रोके जारी रखते हैं और समय-समय पर उसे टॉप अप या स्टेप अप करते हैं, वही असली वेल्थ बना पाते हैं। 10 साल का समय कंपाउंडिंग के असर को देखने के लिए काफी होता है। अगर आप आज से ही स्टेप अप का चुनाव करते हैं, तो आप न केवल अपने निवेश को सुरक्षित कर रहे हैं, बल्कि अपने भविष्य को और भी ज्यादा आर्थिक मजबूती दे रहे हैं। अगले 10 साल में ₹33 लाख से ज्यादा का फंड आपकी कई बड़ी प्लानिंग को साकार कर सकता है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख