return to news
  1. Gold-Silver: सोने से ज्यादा तो चांदी बाजार में हाहाकार! महीनेभर में 15% की भारी गिरावट, गोल्ड भी 5% टूटा, क्या है वजह?

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver: सोने से ज्यादा तो चांदी बाजार में हाहाकार! महीनेभर में 15% की भारी गिरावट, गोल्ड भी 5% टूटा, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 23, 2026, 08:15 IST

सारांश

पिछले एक हफ्ते में सोना 3.13 फीसदी और चांदी 5.39 फीसदी सस्ते हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले 1 महीने में सोने के भाव में 5.56 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत तो 15 फीसदी से ज्यादा टूट चुकी है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई बढ़ने की आशंका के कारण इन कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा।

Gold Silver

23 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.82 फीसदी बढ़कर 114.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

Gold-Silver Price: अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पिछले कुछ हफ्तों से इन दोनों धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट नजर आ रही है। bullion.co.in के अनुसार आज 23 अक्तूबर को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 143,630 रुपये के स्तर पर आ गई है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत भी घटकर 200,380 रुपये प्रति किलो के लेवल तक लुढ़क गई है। आज COMEX बाजार में सोने की कीमत 1.33 फीसदी घटकर 4,006.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, चांदी की कीमत 2.50 फीसदी गिरकर 53.63 डॉलर प्रति औंस रह गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

1 महीने में 15% तक टूटी चांदी

पिछले एक हफ्ते में सोना 3.13 फीसदी और चांदी 5.39 फीसदी सस्ते हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले 1 महीने में सोने के भाव में 5.56 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत तो 15 फीसदी से ज्यादा टूट चुकी है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई बढ़ने की आशंका के कारण इन कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹143,130 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹143,370 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹143,180 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹143,790 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹143,490 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹143,600 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹199,670 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹200,010 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹199,750 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹200,600 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹200,170 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹200,330 प्रति किलोग्राम

सोने और चांदी की कीमतें क्यों गिर रही हैं?

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ गई है। 23 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.82 फीसदी बढ़कर 114.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। तेल महंगा होने से सामान और परिवहन की लागत बढ़ सकती है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है।

महंगाई बढ़ने पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व जैसे केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकते हैं। सोना और चांदी ब्याज नहीं देते, इसलिए जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो निवेशकों के लिए इनकी तुलना में ब्याज देने वाले निवेश ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं। इसी वजह से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ने के बीच सऊदी अरामको ने 22 अक्टूबर को धहरान स्थित अपने मुख्यालय को खाली करने का आदेश दिया। इसके अलावा, लीबिया में एक तेल पाइपलाइन बंद होने से दो तेल क्षेत्रों का उत्पादन भी प्रभावित हुआ। इन घटनाओं से तेल की सप्लाई कम होने और कीमतें बढ़ने की चिंता बढ़ी है।

चांदी में सोने से ज्यादा गिरावट क्यों?

चांदी की कीमतों में आमतौर पर सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है। इसकी वजह यह है कि चांदी का इस्तेमाल केवल निवेश के लिए ही नहीं, बल्कि उद्योगों में भी बड़े पैमाने पर होता है। इसलिए इसकी कीमत पर निवेशकों की मांग के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों की स्थिति का भी असर पड़ता है। बाजार में अनिश्चितता बढ़ने पर चांदी की कीमतों में ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर नजर

निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 27 और 28 अक्टूबर को होने वाली बैठक पर है। अमेरिका के महंगाई के आंकड़े भी अहम होंगे। अगर ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहती हैं, तो सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतें घटने और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सोने-चांदी को कुछ राहत मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories