return to news
  1. क्रूड ऑयल में तूफानी तेजी! ब्रेंट 117 डॉलर के पार, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

बिजनेस न्यूज़

क्रूड ऑयल में तूफानी तेजी! ब्रेंट 117 डॉलर के पार, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 24, 2026, 12:24 IST

सारांश

ग्लोबल लेवल पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल करीब 4% की तेजी के साथ 103.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम करीब 4% बढ़कर 117.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

कच्चा तेल

मिडिल ईस्ट में तनाव से कच्चे तेल में लगी आग, ब्रेंट क्रूड 117 डॉलर के पार (Photo: Shutterstock)

कच्चे तेल की कीमतों में लगी हुई आग फिलहाल कम होने का नाम नहीं ले रही है और इसमें लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 299 रुपये की तेजी के साथ 9,783 रुपये प्रति बैरल हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर महीने में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 299 रुपये या 3.15% की तेजी के साथ 9,783 रुपये प्रति बैरल हो गया। मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चे तेल की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए भविष्य में पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर कोई प्रिडिक्शन नहीं किया जा सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ग्लोबल लेवल पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल करीब 4% की तेजी के साथ 103.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम करीब 4% बढ़कर 117.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इस सप्ताह सऊदी अरब के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हूती विद्रोहियों के हमले के बाद, तेल कारोबारियों को मध्य पूर्व की अस्थिर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर किए गए हमले में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जिसके बाद कंपनी जोखिमों को लेकर सतर्क बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने फारस की खाड़ी में स्थित दहरान हेडक्वार्टर से अपने कर्मचारियों को वहां से हटाने का आदेश दिया है। सऊदी अधिकारियों का मानना है कि हूतियों के पास अब पहले की तुलना में अधिक लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता है। इसके अलावा, ईरान के साथ बातचीत करने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इनकार ने भी शुक्रवार को बाजार की धारणा पर नेगेटिव असर डाला।

इस बीच, विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने से कीमतों में और तेजी आ सकती है। युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार, मार्च में ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया था। इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चौथे सप्ताह तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें इस सप्ताह 105 डॉलर प्रति बैरल के निचले स्तर तक गईं, लेकिन फिलहाल ये करीह 5% की बढ़त के साथ 117.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही हैं। इसी तरह, पिछले हफ्ते 8% की उछाल के बाद, इस हफ्ते WTI क्रूड ऑयल की कीमतों में 2.2% की वृद्धि हुई है। मध्य पूर्व में अस्थिर हालात के बीच, शुक्रवार को MCX पर कच्चे तेल का अनुबंध 1.5% की तेजी के साथ 9,637 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख