return to news
  1. Stock Market Wrap: FMCG और Auto सेक्टर्स चमके, Sensex 609 अंक चढ़ा, Nifty 24177 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: FMCG और Auto सेक्टर्स चमके, Sensex 609 अंक चढ़ा, Nifty 24177 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 29, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी ITC, Tech Mahindra, Maruti Suzuki, RIL और Bharti Airtel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ IndiGo, NTPC, Bajaj Finserv, ICICI Bank और Trent जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज FMCG और ऑटो स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज 29 अप्रैल को निवेशकों को बड़ी राहत दी। आज के कारोबार में BSE Sensex में 609.45 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 77,496.36 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 181.95 अंक बढ़कर 24177.65 के स्तर पर पहुंच गया। आज FMCG और ऑटो स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी देखी गई। इसके अलावा बेहतर तिमाही नतीजों के चलते कई बड़े शेयरों में तेजी देखने को मिली है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ITC समेत ये शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी ITC, Tech Mahindra, Maruti Suzuki, RIL और Bharti Airtel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ IndiGo, NTPC, Bajaj Finserv, ICICI Bank और Trent जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.09 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.71 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

FMCG, ऑटो समेत ज्यादातर सेक्टर्स में रैली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी FMCG, ऑटो और रियल्टी सेक्टर में देखी गई। इसके अलावा निफ्टी IT, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार में आज क्यों आई तेजी

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। मारुति सुजुकी, इटरनल जैसी कंपनियों के बेहतर नतीजों के बाद इनके शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। इसके अलावा ITC जैसे सिगरेट स्टॉक्स में भी आज उछाल दिखा। इसके चलते Auto और FMCG इंडेक्स भी ऊपर चले गए। इसके साथ ही आज बाजार में वैल्यू बाइंग भी दिखा, जिससे मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ। इन सभी वजहों से बाजार में आज तेजी देखी गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख