return to news
  1. Bajaj Finance Q4 Results: शेयरधारकों को मिलेगा ₹6 का डिविडेंड, नेट प्रॉफिट में 22% का उछाल

मार्केट न्यूज़

Bajaj Finance Q4 Results: शेयरधारकों को मिलेगा ₹6 का डिविडेंड, नेट प्रॉफिट में 22% का उछाल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 29, 2026, 17:22 IST

सारांश

Bajaj Finance ने अपने शेयरधारकों के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के शेयरों में आज 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह स्टॉक BSE पर 932.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।

शेयर सूची

Bajaj Finance

Bajaj Finance के मुनाफे में NII में उछाल देखने को मिला है।

Bajaj Finance Q4 Results: बजाज फाइनेंस ने आज 29 अप्रैल को FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 22% बढ़कर 5,465 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4,480 करोड़ रुपये था। Bajaj Finance के शेयरों में आज 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह स्टॉक BSE पर 932.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 5.80 लाख करोड़ रुपये है। बजाज फाइनेंस ने अपने शेयरधारकों के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू में 18% का उछाल

Q4FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले साल की इसी अवधि के 18,294 करोड़ रुपये के मुकाबले 18% बढ़कर 21,606 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 31 मार्च, 2025 के 3,08,832 करोड़ रुपये से बढ़कर 31 मार्च, 2026 तक 21% की वृद्धि के साथ 3,72,986 करोड़ रुपये हो गए।

Q4FY26 में नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII 20 फीसदी बढ़कर 10716 करोड़ रुपये हो गई, जो Q4FY25 में 8,911 करोड़ रुपये थी। 31 मार्च 2026 तक ग्रॉस NPA 0.27 फीसदी रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 0.29 फीसदी था। इसके अलावा नेट NPA भी 0.11 फीसदी पर स्थिर रहा।

कंपनी ऊंचे बैड लोन की समस्या से जूझ रही है, खासकर अपने माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) सेगमेंट में इसके प्रोविजन में गिरावट देखी गई। बजाज फाइनेंस के लोन लॉस और प्रोविजन घटकर 2,008 करोड़ रुपये रह गए, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 2,167 करोड़ रुपये था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख