return to news
  1. Gold-Silver Price: आज फिर सोने-चांदी में गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: आज फिर सोने-चांदी में गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का भाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 03, 2026, 08:14 IST

सारांश

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। तेल की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह अमेरिका द्वारा ईरान के केशम द्वीप पर हमला किए जाने की खबरें हैं। इससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।

Gold Silver

दुनिया में तनाव और युद्ध जैसी स्थिति होने के बावजूद सोने की कीमतों में गिरावट जारी है।

सोने और चांदी की कीमतों में आज 03 नवंबर को गिरावट नजर आ रही है। bullion.co.in के अनुसार आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 140,670 रुपये के स्तर पर आ गई है। दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो यह आज 184,140 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है। अमेरिका में ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की संभावना और अमेरिका-ईरान संघर्ष को लेकर फिर से पैदा हुई चिंताओं के कारण निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

COMEX बाजार में सोने का भाव 0.45 फीसदी गिरकर 3,951.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, चांदी 1.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 50.26 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गई। भारत में MCX पर सोने की कीमत 140,222 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 183,555 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹140,170 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹140,410 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹140,230 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹140,820 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹140,520 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹140,640 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹183,490 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹183,810 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹183,560 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹184,340 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹183,950 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹184,100 प्रति किलोग्राम

क्या है सोने-चांदी में गिरावट की वजह

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। तेल की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह अमेरिका द्वारा ईरान के केशम द्वीप पर हमला किए जाने की खबरें हैं। इससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। निवेशकों को डर है कि इस संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई लंबे समय तक प्रभावित हो सकती है। दुनिया की करीब 20% कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ने की चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में निवेशक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इसका असर ब्याज दरों और वैश्विक बाजार पर कितना पड़ेगा।

दुनिया में तनाव और युद्ध जैसी स्थिति होने के बावजूद सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरों का लंबे समय तक ऊंचा बने रहने की आशंका है। सोना निवेशकों को ब्याज नहीं देता, इसलिए जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं तो निवेशक सोने के बजाय दूसरे निवेश विकल्पों को पसंद कर सकते हैं। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ने का खतरा है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लिए ब्याज दरों में कटौती करना मुश्किल हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories