return to news
  1. रेलवे कारोबार में Jupiter Wagons की बड़ी छलांग, GATX और Chetak से मिले नए ऑर्डर

मार्केट न्यूज़

रेलवे कारोबार में Jupiter Wagons की बड़ी छलांग, GATX और Chetak से मिले नए ऑर्डर

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड November 02, 2026, 12:55 IST

सारांश

भारत में माल परिवहन के लिए रेलवे की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे माहौल में जूपिटर वैगन्स के नए ऑर्डर उसके कारोबार के लिए महत्वपूर्ण अवसर पैदा कर सकते हैं।

शेयर सूची

JWL
--
जूपिटर वैगन्स

रेलवे कारोबार में Jupiter Wagons की बड़ी छलांग (Representative Image)

भारतीय रेलवे और माल परिवहन सेक्टर में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रही जूपिटर वैगन्स लिमिटेड के लिए आज का दिन बड़ी प्रोफेशनल अचीवमेंट्स लेकर आया है। पिछले सप्ताह से जूपियर वैगन्स के शेयर चर्चा में हैं और एक और बड़े ऑर्डर के बाद शेयरों में 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। दोपहर 12:45 बजे शेयर 3.9% यानी कि 7-8 रुपये उछलकर 189 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे। कंपनी ने GATX इंडिया और चेतक इंटरनेशनल से कुल 324 करोड़ रुपये से अधिक के नए ऑर्डर हासिल किए हैं। ये दोनों ऑर्डर कंपनी के नए डिजाइन वाले ACT2 ऑटोमोबाइल कैरियर वैगन प्लेटफॉर्म से संबंधित हैं। इस उपलब्धि से कंपनी के प्राइवेट सेक्टर के कारोबार को मजबूती मिलने के साथ-साथ भारतीय रेल फ्रेट और लॉजिस्टिक्स मार्केट में उसकी संभावनाएं भी बढ़ी हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्राइवेट सेक्टर से मिले दो बड़े ऑर्डर

कंपनी को प्रमुख रेल लीजिंग कंपनी GATX इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से 10 रेक ACT2 वैगन की मैनुफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है। इस ऑर्डर के तहत कुल 270 वैगनों की सप्लाई की जाएगी, जिसकी कीमत 214.94 करोड़ रुपये है। वहीं, चेतक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने 5 रेक ACT2 वैगन की मैनुफैक्चरिंग और सप्लाई का ऑर्डर दिया है। इसके अंतर्गत कंपनी को 135 वैगनों का निर्माण करना होगा। इस ऑर्डर की वैल्यू 109.10 करोड़ रुपये है। दोनों ऑर्डर मिलाकर कंपनी को 324 करोड़ रुपये से अधिक का व्यावसायिक अवसर मिला है। यह उपलब्धि निजी वैगन लीजिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के बीच जूपिटर वैगन्स के नए उत्पादों की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है।

ACT2 प्लेटफॉर्म बना डेवलपमेंट का नया आधार

जूपिटर वैगन्स के नए डिजाइन वाले ACT2 प्लेटफॉर्म को मिल रही प्रतिक्रिया कंपनी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऑटोमोबाइल कैरियर वैगन विशेष रूप से वाहनों के रेल परिवहन में उपयोगी होते हैं। निजी लॉजिस्टिक्स ऑपरेटरों की ओर से मिले नए ऑर्डर इस प्लेटफॉर्म की बाजार में बढ़ती मांग का संकेत देते हैं। कंपनी के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी अहम है क्योंकि उसका कारोबार केवल सरकारी रेलवे ऑर्डर पर निर्भर नहीं है। प्राइवेट सेक्टर से लगातार मिल रहे ऑर्डर कंपनी के ग्राहक आधार को व्यापक बनाने में मदद कर रहे हैं।

एक नजर ऑर्डर बुक पर

प्राइवेट सेक्टर की इस सफलता के साथ कंपनी के पास भारतीय रेलवे से भी बड़ा ऑर्डर मौजूद है। हाल ही में रेलवे बोर्ड ने जूपिटर वैगन्स को 2,583 वैगनों के निर्माण के लिए ₹1,140 करोड़ का ऑर्डर दिया था। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर से मिले इन ऑर्डरों का कॉम्बिनेशन कंपनी के ऑर्डर बुक को विविध और मजबूत बनाता है। इससे आने वाले समय में उत्पादन और सप्लाई की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिल सकती है।

मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा?

जूपिटर वैगन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक लोहिया के मुताबिक नए ऑर्डर निजी वैगन लीजिंग और लॉजिस्टिक्स ऑपरेटरों के कंपनी के ACT2 प्लेटफॉर्म और उसकी उत्पादन क्षमता पर भरोसे को दर्शाते हैं। कंपनी का फोकस गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति और बड़े स्तर पर उत्पादन क्षमता विकसित करने पर है। कंपनी के पास भारत में 14 विनिर्माण सुविधाएं हैं और यह वैगन, लोकोमोटिव, कंटेनर, कमर्शियल व्हीकल लोड बॉडी तथा रेलवे कंपोनेंट्स जैसे उत्पादों में सक्रिय है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories