return to news
  1. Gold-Silver Price: भारी गिरावट के बाद आज सोने-चांदी में हल्की रिकवरी, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: भारी गिरावट के बाद आज सोने-चांदी में हल्की रिकवरी, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का भाव

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 23, 2026, 08:34 IST

सारांश

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर सोने के भाव में आज 1.97% की बढ़त है और यह 3,584.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत में तो 1.46% की तेजी आई और यह 41.67 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

Gold Silver

भारत और चीन में सोने की कीमतों में गिरावट के बाद लोगों ने खरीदारी बढ़ाई।

Gold-Silver Price: आज 23 नवंबर को सोने और चांदी के भाव में लगातार गिरावट पर ब्रेक लगता दिख रहा है। आज दोनों धातुओं की कीमतों में रिकवरी नजर आ रही है। bullion.co.in के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 122,530 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो यह 149,610 रुपये प्रति किलो पर है। बता दें कि पिछले 1 महीने में सोने के भाव में 14 फीसदी की गिरावट आई है। दूसरी तरफ इस दौरान चांदी करीब 24 परसेंट लुढ़क चुकी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर सोने के भाव में आज 1.97% की बढ़त है और यह 3,584.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत में तो 1.46% की तेजी आई और यह 41.67 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹122,100 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹122,310 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹122,150 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹122,670 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹122,410 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹122,510 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹149,090 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹149,340 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹149,150 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹149,780 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹149,460 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹149,580 प्रति किलोग्राम

क्या है सोने-चांदी में रिकवरी की वजह

सोने-चांदी में आज की तेजी की सबसे बड़ी वजह पिछले हफ्ते आई भारी गिरावट के बाद निवेशकों की दोबारा खरीदारी करना है। जब सोने और चांदी की कीमतें काफी नीचे आ गईं, तो कई निवेशकों ने इसे कम कीमत पर खरीदारी करने का अच्छा मौका माना। भारत और चीन में भी सोने की कीमतों में गिरावट के बाद लोगों ने खरीदारी बढ़ाई।

हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर खत्म हो गया है। बाजार में आई यह तेजी सिर्फ थोड़े समय की खरीदारी का नतीजा भी हो सकती है। इसलिए आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

आगे इन फैक्टर्स पर होगी नजर

अब निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर है, जो 25 नवंबर को जारी होने वाले हैं। इन आंकड़ों से पता चलेगा कि अमेरिका में महंगाई कितनी है और वहां का केंद्रीय बैंक यानी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर आगे क्या फैसला ले सकता है। अगर महंगाई ज्यादा रहती है, तो फेड ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है।

ब्याज दरें ऊंची रहने से आमतौर पर सोने और चांदी पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह यह है कि सोना और चांदी रखने पर निवेशकों को ब्याज नहीं मिलता। ऐसे में जब बैंक और दूसरे निवेश विकल्प ज्यादा ब्याज देने लगते हैं, तो निवेशक सोने से दूरी बना सकते हैं। इसके अलावा, ऊंची ब्याज दरों से अमेरिकी डॉलर भी मजबूत हो सकता है, जिससे दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है। आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा काफी हद तक अमेरिका के महंगाई आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के फैसलों और डॉलर की चाल पर निर्भर करेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories