मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड November 03, 2026, 07:42 IST
सारांश
Petronet LNG का दूसरी तिमाही में प्रदर्शन पिछली तिमाही के मुकाबले बेहतर रहा। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 9.1% बढ़कर 1,235.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 1,132 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 29.6% बढ़कर 7,200 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 5,554 करोड़ रुपये था।

PTC India का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 24.8% गिरकर 143.68 करोड़ रुपये रहा।
Petronet LNG का दूसरी तिमाही में प्रदर्शन पिछली तिमाही के मुकाबले बेहतर रहा। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 9.1% बढ़कर 1,235.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 1,132 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 29.6% बढ़कर 7,200 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 5,554 करोड़ रुपये था।
Marico का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29.2% बढ़कर 558 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 432 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी का रेवेन्यू 13% बढ़कर 3,897 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA 26.6% की बढ़ोतरी के साथ 709 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ITC का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 5,176 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.1% गिरकर 4,137 करोड़ रुपये रह गया है। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई यानी रेवेन्यू में 1.8% की हल्की बढ़त देखने को मिली और यह पिछले साल के 18,081 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 18,401 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
CONCOR के सितंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 379 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू में केवल 1% की बढ़ोतरी हुई और यह 2,379 करोड़ रुपये रहा।
PTC India का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 24.8% गिरकर 143.68 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 6.5% बढ़कर 5,812 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA में 48.1% की बड़ी गिरावट आई और यह 142.8 करोड़ रुपये रहा।
वहीं, Gujarat State Fertilizers & Chemicals (GSFC) का नेट प्रॉफिट 38.2% घटकर 200.2 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में 48.8% की जोरदार बढ़ोतरी हुई और यह 4,741 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
IDBI Bank के कर्मचारी और अधिकारी 2 और 3 नवंबर को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल बैंक में सरकार की नियंत्रक हिस्सेदारी बेचने की प्रस्तावित योजना के विरोध में की जा रही है। कर्मचारी कनाडा की Fairfax Financial Holdings को हिस्सेदारी बेचने की योजना का विरोध कर रहे हैं।
Balaji Amines का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 94.7% बढ़कर 67.3 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू 37.3% बढ़कर 468 करोड़ रुपये और EBITDA 69.8% बढ़कर 101.6 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन भी 17.6% से बढ़कर 21.7% हो गया।
दूसरी ओर, DOMS Industries का नेट प्रॉफिट 36.2% गिरकर 37.2 करोड़ रुपये रह गया। भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के कारण कंपनी पर 10.4 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल खर्च आया। हालांकि, रेवेन्यू 17.6% बढ़कर 668 करोड़ रुपये रहा।
Lupin को अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से Amifampridine Tablets 10 mg के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी इस दवा के लिए पहली आवेदन करने वाली कंपनियों में शामिल है और उसे 180 दिनों की साझा जेनेरिक एक्सक्लूसिविटी का लाभ मिलेगा।
NBCC ने बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों के साथ पटना में चार री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया है। पहले चरण के इन प्रोजेक्ट से करीब 5,152 करोड़ रुपये की बिक्री और लीज से आमदनी होने की उम्मीद है। इन प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 2,000 करोड़ रुपये है।
KRBL का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 50.4% बढ़कर 259 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू भी 14.3% बढ़कर 1,727.4 करोड़ रुपये रहा। प्रॉफिट बिफोर टैक्स में भी 50% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं, Amara Raja Energy & Mobility का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 44.9% गिरकर 153 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 18.5% बढ़कर 4,109 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 3.4% घटकर 362 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 10.8% से घटकर 8.8% पर आ गया।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख