return to news
  1. UPS Jeevan Setu: पेंशनर्स के लिए शुरू हुई नई सुविधा, घर बैठे ऐसे जमा करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

पर्सनल फाइनेंस

UPS Jeevan Setu: पेंशनर्स के लिए शुरू हुई नई सुविधा, घर बैठे ऐसे जमा करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 02, 2026, 16:01 IST

सारांश

UPS के तहत आने वाले पेंशनर्स को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इसे जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। समय पर सर्टिफिकेट जमा करने से पेंशन का भुगतान जारी रखने में मदद मिलती है।

Pension

पेंशनर्स को वेरिफिकेशन के लिए सरकारी दफ्तर या बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी।

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत पेंशन पाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अब पेंशनर्स आधार आधारित वेरिफिकेशन के जरिए UPS Jeevan Setu सुविधा का इस्तेमाल करके अपना सालाना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने 30 अक्टूबर को यह सुविधा शुरू की है। इसका मकसद पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। इस सुविधा के तहत पेंशनर्स को वेरिफिकेशन के लिए सरकारी दफ्तर या बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। वे मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल तरीके से अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

30 नवंबर है लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख

UPS के तहत आने वाले पेंशनर्स को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इसे जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। समय पर सर्टिफिकेट जमा करने से पेंशन का भुगतान जारी रखने में मदद मिलती है। जिन पेंशनर्स ने अभी तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इसके लिए UPS Jeevan Setu सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

UPS Jeevan Setu से ऐसे जमा करें Digital Life Certificate

पेंशनर्स को सबसे पहले अपने मोबाइल में NPS by Protean eGov ऐप खोलना होगा। इसके होम स्क्रीन पर UPS Jeevan Setu – Digital Life Certificate का विकल्प मिलेगा। इसे चुनने के बाद अपना परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना होगा। फिर Aadhaar Authentication का विकल्प चुनकर अपना आधार नंबर डालना होगा। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आधार आधारित वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।

इसके बाद Face Authentication का विकल्प चुनना होगा। इस प्रक्रिया में मोबाइल कैमरे के जरिए चेहरे की पहचान सत्यापित की जाएगी। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा। आखिर में ऐप पर मिले कन्फर्मेशन मैसेज को जरूर चेक करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपका लाइफ सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

UPS के तहत कितनी मिलती है पेंशन?

यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत मिलने वाली पेंशन कर्मचारी की क्वालिफाइंग सर्विस और रिटायरमेंट से पहले मिलने वाली बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक, 25 साल की क्वालिफाइंग सर्विस पूरी करने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट से ठीक पहले के आखिरी 12 महीनों के औसत बेसिक पे का 50% मासिक सुनिश्चित भुगतान मिलता है। इस तरह UPS Jeevan Setu सुविधा पेंशनर्स को घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा देती है। हालांकि, इसके लिए ऐप में दिए गए आधिकारिक निर्देशों के अनुसार वेरिफिकेशन पूरा करना जरूरी है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories