return to news
  1. FY27 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16% से ज्यादा की बढ़ोतरी, सरकार ने जुटाए ₹7.74 लाख करोड़

बिजनेस न्यूज़

FY27 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16% से ज्यादा की बढ़ोतरी, सरकार ने जुटाए ₹7.74 लाख करोड़

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 14, 2026, 16:48 IST

सारांश

सरकार ने टैक्सपेयर्स को ज्यादा रिफंड भी जारी किए हैं। 13 जुलाई 2026 तक ₹1,22,491.87 करोड़ के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14.57% अधिक हैं। इसका मकसद टैक्सपेयर्स को जल्दी रिफंड देना और उनकी नकदी की स्थिति बेहतर करना है।

Direct tax collection

Direct tax collection: कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन ₹3,35,386.27 करोड़ रहा।

Direct Tax Collection: चालू वित्त वर्ष 2026-27 में सरकार का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन लगातार मजबूत बना हुआ है। आयकर विभाग के मुताबिक 13 जुलाई 2026 तक ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹7,73,681.68 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹6,66,337.20 करोड़ की तुलना में 16.11% अधिक है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस दौरान कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन ₹3,35,386.27 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹2,90,130.54 करोड़ से अधिक है। वहीं, नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स बढ़कर ₹4,11,853.80 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹3,58,058.12 करोड़ था। इसके अलावा सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) से मिलने वाला कलेक्शन भी बढ़कर ₹26,428.96 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹17,875.88 करोड़ था।

रिफंड में भी बढ़ोतरी

सरकार ने टैक्सपेयर्स को ज्यादा रिफंड भी जारी किए हैं। 13 जुलाई 2026 तक ₹1,22,491.87 करोड़ के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14.57% अधिक हैं। इसका मकसद टैक्सपेयर्स को जल्दी रिफंड देना और उनकी नकदी की स्थिति बेहतर करना है।

नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन भी बढ़ा

रिफंड घटाने के बाद नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6,51,189.81 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 16.40% अधिक है। इसमें कॉर्पोरेट टैक्स का योगदान ₹2,40,241.64 करोड़ और नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स का योगदान ₹3,84,521.23 करोड़ रहा।

क्या है इसका मतलब?

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में यह बढ़ोतरी बताती है कि कंपनियों की कमाई और लोगों की आय से मिलने वाला टैक्स फिलहाल मजबूत बना हुआ है। डायरेक्ट टैक्स केंद्र सरकार की आय का बड़ा स्रोत है और इसी से सरकारी खर्च पूरे किए जाते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख