return to news
  1. Stock Market Wrap: US-Iran टेंशन से फिर सहमा बाजार, Sensex 561 अंक लुढ़का, Nifty 24052 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: US-Iran टेंशन से फिर सहमा बाजार, Sensex 561 अंक लुढ़का, Nifty 24052 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 14, 2026, 16:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली HCL Tech, IndiGo, M&M, Bajaj Finserv और L&T जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा Bharti Airtel, Sun Pharma, TCS, Tata Steel और Adani Ports जैसे कुछ शेयरों में तेजी नजर आई।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 14 निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 561.46 अंकों की गिरावट रही और यह 77054.94 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 158.95 अंकों की कमजोरी के साथ 24,052.05 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। इसके चलते आज क्रूड ऑयल 85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HCL Tech, IndiGo में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली HCL Tech, IndiGo, M&M, Bajaj Finserv और L&T जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा Bharti Airtel, Sun Pharma, TCS, Tata Steel और Adani Ports जैसे कुछ शेयरों में तेजी नजर आई।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.44 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.01 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

रियल्टी समेत कई इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी रियल्टी में रही और यह करीब 2 फीसदी तक लुढ़क गया। निफ्टी PSU बैंक और ऑटो इंडेक्स में भी 1.50 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। निफ्टी IT इंडेक्स में आज 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

इसके अलावा निफ्टी FMCG, मीडिया, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस इंडेक्स, केमिकल्स और निफ्टी सीमेंट इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी मेटल और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

बाजार में क्यों आई गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। सोमवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ लगातार तीसरी रात हमले किए। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि Strait of Hormuz से गुजरने वाले हर जहाज के माल पर 20% शुल्क लगाया जाएगा।

आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब 85 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। इसके अलावा आज डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे गिरकर 96.17 पर आ गया। रुपये में लगातार कमजोरी ने भी मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख