return to news
  1. Kalan Jewellers में लगातार 5वें दिन तेजी, 50% से ज्यादा चढ़ा शेयर, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

Kalan Jewellers में लगातार 5वें दिन तेजी, 50% से ज्यादा चढ़ा शेयर, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 14, 2026, 14:54 IST

सारांश

Kalyan Jewellers ने हाल ही में अप्रैल-जून 2026 तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया था। इसके मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू करीब 38% बढ़ा।

शेयर सूची

Kalyan Jewellers

Kalyan Jewellers: आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 54,528.68 करोड़ रुपये हो गया है।| Image: Shutterstock

ज्वेलरी रिटेल कंपनी Kalyan Jewellers के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जमकर खरीदारी हो रही है। आज मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी दिन इस शेयर में तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्राडे में करीब 4.8% चढ़कर ₹535 तक पहुंच गया, जो पिछले 11 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में शेयर करीब 51% उछल चुका है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 54,528.68 करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Q1 बिजनेस अपडेट रहा मजबूत

Kalyan Jewellers ने हाल ही में अप्रैल-जून 2026 तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया था। इसके मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू करीब 38% बढ़ा। भारत के कारोबार में भी करीब 38% की ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) 28% रही।

विदेशी कारोबार और Candere का प्रदर्शन

Kalyan Jewellers के अंतरराष्ट्रीय कारोबार का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 35% बढ़ा। वहीं, मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद कंपनी ने करीब 30% की ग्रोथ दर्ज की। डिजिटल ज्वेलरी प्लेटफॉर्म Candere का रेवेन्यू इस दौरान 112% बढ़ा।

शोरूम विस्तार और गोल्ड रीसाइक्लिंग पर फोकस

पहली तिमाही में कंपनी ने भारत में 12 नए Kalyan Jewellers और 5 Candere शोरूम खोले। 30 जून 2026 तक कंपनी के भारत और विदेशों में कुल 524 शोरूम हो गए। कंपनी ने बताया कि उसकी 'Shine with India' गोल्ड रीसाइक्लिंग पहल का अच्छा असर दिखा। Q1 FY27 में कुल रेवेन्यू में रीसाइकिल्ड गोल्ड की हिस्सेदारी 46% से अधिक रही, जबकि जून महीने में यह 55% के पार पहुंच गई।

आगे का आउटलुक

Kalyan Jewellers का कहना है कि मौजूदा तिमाही की शुरुआत भी मजबूत रही है। त्योहारी और शादी के सीजन को देखते हुए नए शोरूम, नए कलेक्शन और मार्केटिंग कैंपेन की तैयारी की जा रही है। वहीं, ग्लोबल ब्रोकरेज Citi ने भी कंपनी पर सकारात्मक राय जताई है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का एसेट-लाइट मॉडल और फ्रेंचाइजी आधारित विस्तार आगे रेवेन्यू ग्रोथ और मुनाफे को समर्थन देगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख