return to news
  1. Annapurna Yojana: खाते में नहीं आए ₹3000? 20 अगस्त तक करना होगा इंतजार, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

पर्सनल फाइनेंस

Annapurna Yojana: खाते में नहीं आए ₹3000? 20 अगस्त तक करना होगा इंतजार, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 19, 2026, 19:13 IST

सारांश

Annapurna Yojana के तहत प्रत्येक पात्र महिला को ₹3000 दिए जा रहे हैं। सरकार के अनुसार, करीब 1.45 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इस हिसाब से सरकार लगभग ₹4,350 करोड़ की राशि वितरित करेगी।

West Bengal

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल सरकार की एक कल्याणकारी योजना है।

पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में ₹3000 की रकम पहुंचनी शुरू हो गई है। सरकार के मुताबिक इस योजना के लिए करीब 1.45 करोड़ महिलाओं को पात्र माना गया है। भुगतान की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हुई है और इसे 20 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में अगर किसी पात्र महिला के खाते में 19 अगस्त तक पैसे नहीं आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भुगतान अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है और रकम 20 अगस्त तक खाते में आ सकती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है अन्नपूर्णा योजना?

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल सरकार की एक कल्याणकारी योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह योजना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा थी। इस योजना का मकसद महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अपनी जरूरतों के लिए अतिरिक्त वित्तीय मदद मिल सके।

हर महिला को मिलेंगे ₹3000

योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को ₹3000 दिए जा रहे हैं। सरकार के अनुसार, करीब 1.45 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इस हिसाब से सरकार लगभग ₹4,350 करोड़ की राशि वितरित करेगी। यह रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है।

20 अगस्त तक जारी रहेगा भुगतान

सरकार ने 17 अगस्त से लाभार्थियों के खातों में पैसे भेजने शुरू किए हैं। भुगतान एक साथ सभी महिलाओं के खाते में नहीं किया जा रहा है, बल्कि अलग-अलग चरणों में रकम ट्रांसफर की जा रही है। इसलिए जिन महिलाओं को 19 अगस्त तक ₹3000 नहीं मिले हैं, उन्हें 20 अगस्त तक इंतजार करना चाहिए। हो सकता है कि उनका भुगतान अगले चरण में किया जा रहा हो।

1.80 करोड़ आवेदन, 1.45 करोड़ महिलाएं चुनी गईं

अन्नपूर्णा योजना के लिए सरकार को करीब 1.80 करोड़ आवेदन मिले थे। इनमें से जांच और पात्रता प्रक्रिया के बाद लगभग 1.45 करोड़ महिलाओं को अंतिम लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है। इसका मतलब है कि करीब 35 लाख आवेदन अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके। ऐसे में हर आवेदक को ₹3000 मिलना जरूरी नहीं है।

पैसे नहीं आए तो क्या करें?

अगर किसी पात्र महिला के खाते में अभी तक रकम नहीं आई है, तो सबसे पहले भुगतान की तय अवधि यानी 20 अगस्त तक इंतजार करना चाहिए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। अगर 20 अगस्त के बाद भी पैसे खाते में नहीं आते हैं, तो लाभार्थी को अपनी पात्रता और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी की जांच करनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार के आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है। भुगतान प्रक्रिया 20 अगस्त तक जारी रहने वाली है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख