return to news
  1. ITR फाइलिंग की डेडलाइन में 4 दिन बाकी, किन टैक्सपेयर्स को 30 नवंबर तक भरना होगा रिटर्न?

पर्सनल फाइनेंस

ITR फाइलिंग की डेडलाइन में 4 दिन बाकी, किन टैक्सपेयर्स को 30 नवंबर तक भरना होगा रिटर्न?

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 26, 2026, 13:09 IST

सारांश

इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 92E के तहत आने वाले टैक्सपेयर्स को 30 नवंबर तक अपना ITR दाखिल करना है। इसमें ऐसे लोग, कंपनियां या संस्थाएं शामिल हो सकती हैं, जिन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुछ खास तरह के इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन या घरेलू लेनदेन किए हैं, जिन पर ट्रांसफर प्राइसिंग के नियम लागू होते हैं।

ITR Filing 2026

रिटर्न दाखिल करने से पहले टैक्सपेयर्स को Form 3CEB और ITR में दी गई जानकारी का मिलान कर लेना चाहिए।

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। कुछ टैक्सपेयर्स के पास अपना रिटर्न दाखिल करने के लिए अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। ऐसे टैक्सपेयर्स को 30 नवंबर 2026 तक अपना ITR दाखिल करना होगा। यह डेडलाइन असेसमेंट ईयर (AY) 2026-27 से जुड़े रिटर्न के लिए है। हालांकि, यह आखिरी तारीख सभी टैक्सपेयर्स के लिए नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए है जिन पर ट्रांसफर प्राइसिंग से जुड़े नियम लागू होते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किन टैक्सपेयर्स के लिए है 30 नवंबर की डेडलाइन?

इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 92E के तहत आने वाले टैक्सपेयर्स को 30 नवंबर तक अपना ITR दाखिल करना है। इसमें ऐसे लोग, कंपनियां या संस्थाएं शामिल हो सकती हैं, जिन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुछ खास तरह के इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन या घरेलू लेनदेन किए हैं, जिन पर ट्रांसफर प्राइसिंग के नियम लागू होते हैं।

ऐसे टैक्सपेयर्स को अपने लेनदेन की जानकारी एक अकाउंटेंट से जांच करवाकर Form 3CEB में रिपोर्ट तैयार करानी होती है। यह रिपोर्ट बताती है कि संबंधित लेनदेन किस तरह किए गए और उनकी कीमत तय करने में नियमों का पालन हुआ या नहीं।

क्या है सेक्शन 92E?

इनकम टैक्स एक्ट का सेक्शन 92E कहता है कि जिन टैक्सपेयर्स ने कुछ खास इंटरनेशनल या घरेलू लेनदेन किए हैं, उन्हें इन लेनदेन की रिपोर्ट एक अकाउंटेंट से तैयार करवाकर जमा करनी होती है।

इस नियम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कंपनियां या संबंधित पक्ष आपस में कारोबार करते समय कीमतों में मनमाना बदलाव न करें और लेनदेन की कीमत बाजार के उचित स्तर यानी आर्म्स लेंथ प्राइस के मुताबिक हो।

उदाहरण के लिए, अगर भारत की कोई कंपनी विदेश में अपनी ग्रुप कंपनी को सामान बेचती है या उससे सेवाएं लेती है, तो इनकी कीमत ऐसी होनी चाहिए जैसी कीमत दो स्वतंत्र कंपनियों के बीच होती।

क्या है Form 3CEB और इसकी डेडलाइन?

Form 3CEB एक अकाउंटेंट की रिपोर्ट है, जिसमें टैक्सपेयर के इंटरनेशनल और तय नियमों के तहत आने वाले घरेलू लेनदेन की जानकारी दी जाती है। सेक्शन 92E के दायरे में आने वाले टैक्सपेयर्स के लिए इस रिपोर्ट को जमा करना जरूरी है। AY 2026-27 के लिए Form 3CEB जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 थी। यानी ITR दाखिल करने से पहले इस रिपोर्ट को जमा करना जरूरी था।

क्या 21 नवंबर वाली डेडलाइन इन्हें भी मिलेगी?

नहीं। जिन टैक्सपेयर्स के अकाउंट्स का ऑडिट जरूरी था, उनके लिए CBDT ने ITR दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 की थी। लेकिन सेक्शन 92E के दायरे में आने वाले टैक्सपेयर्स की डेडलाइन अलग है। उनके लिए 30 नवंबर 2026 ही आखिरी तारीख है।

ITR भरने से पहले क्या जांचें?

रिटर्न दाखिल करने से पहले टैक्सपेयर्स को Form 3CEB और ITR में दी गई जानकारी का मिलान कर लेना चाहिए। इनकम, ट्रांजैक्शन और टैक्स से जुड़ी जानकारियां सही होनी चाहिए। समय पर रिटर्न नहीं भरने पर टैक्सपेयर को नियमों के हिसाब से जुर्माना, ब्याज या दूसरी अनुपालन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अगला लेख

End of additional stories