return to news
  1. क्या आपके पास है SBI का BSBD अकाउंट? 1 अक्टूबर से कैश निकासी पर बदलेंगे नियम

पर्सनल फाइनेंस

क्या आपके पास है SBI का BSBD अकाउंट? 1 अक्टूबर से कैश निकासी पर बदलेंगे नियम

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 19, 2026, 14:45 IST

सारांश

BSBD अकाउंट में ग्राहक एक महीने में चार बार बिना किसी शुल्क के कैश निकाल सकते हैं। इन चार मुफ्त निकासी में SBI ATM, दूसरे बैंकों के ATM, SBI की ब्रांच और AEPS के जरिए की गई कैश निकासी शामिल होगी। अगर कोई ग्राहक एक महीने में चार से ज्यादा बार कैश निकालता है, तो पांचवीं निकासी से हर बार 15 रुपये प्लस GST का शुल्क लगेगा।

SBI

कोई भी व्यक्ति जिसके पास वैलिड KYC दस्तावेज हैं, वह BSBD अकाउंट खोल सकता है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। आपके लिए 1 अक्टूबर 2026 से कैश निकालने के नियम बदलने वाले हैं। नए नियम के तहत ग्राहक हर महीने चार बार तक कैश निकासी मुफ्त कर सकेंगे। इसके बाद यानी पांचवीं निकासी से हर ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये और GST देना होगा। यह नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

महीने में 4 बार कैश निकालना रहेगा फ्री

BSBD अकाउंट में ग्राहक एक महीने में चार बार बिना किसी शुल्क के कैश निकाल सकते हैं। इन चार मुफ्त निकासी में SBI ATM, दूसरे बैंकों के ATM, SBI की ब्रांच और AEPS के जरिए की गई कैश निकासी शामिल होगी। अगर कोई ग्राहक एक महीने में चार से ज्यादा बार कैश निकालता है, तो पांचवीं निकासी से हर बार 15 रुपये प्लस GST का शुल्क लगेगा।

क्या है SBI का BSBD अकाउंट?

BSBD अकाउंट एक बेसिक सेविंग्स अकाउंट है, जिसे खासतौर पर ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो सामान्य बैंकिंग सेवाओं पर ज्यादा शुल्क का बोझ नहीं उठाना चाहते। इस खाते का उद्देश्य लोगों को बिना ज्यादा चार्ज के बचत और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है।

इस खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई जरूरत नहीं है। यानी ग्राहक जीरो बैलेंस के साथ भी अकाउंट चला सकता है। वहीं, खाते में अधिकतम कितना पैसा रखा जा सकता है, इसकी भी कोई सीमा नहीं है। यह अकाउंट SBI की सभी ब्रांच में खोला जा सकता है।

कौन खोल सकता है BSBD अकाउंट?

कोई भी व्यक्ति जिसके पास वैलिड KYC दस्तावेज हैं, वह BSBD अकाउंट खोल सकता है। यह खाता सिंगल या जॉइंट दोनों तरह से खोला जा सकता है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार Either or Survivor, Former or Survivor और Anyone or Survivor जैसी ऑपरेटिंग इंस्ट्रक्शन भी चुन सकते हैं।

नहीं मिलती चेकबुक की सुविधा

BSBD अकाउंट में चेकबुक की सुविधा नहीं होती। ग्राहक ब्रांच में विड्रॉल फॉर्म के जरिए या ATM से पैसे निकाल सकते हैं। अकाउंट के साथ एक बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड मुफ्त में दिया जाता है। इस कार्ड पर कोई सालाना मेंटेनेंस चार्ज भी नहीं लगता।

BSBD अकाउंट रखने की अहम शर्त

इस अकाउंट को लेकर एक जरूरी नियम भी है। जिस ग्राहक के पास BSBD अकाउंट है, वह दूसरा सेविंग्स बैंक अकाउंट नहीं रख सकता। अगर ग्राहक के पास पहले से कोई सेविंग्स अकाउंट है, तो BSBD अकाउंट खोलने के 30 दिनों के भीतर उसे बंद करना होगा।

दूसरे बैंकिंग ट्रांजैक्शन भी मुफ्त

BSBD अकाउंट में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पैसे प्राप्त करने या जमा करने पर भी शुल्क नहीं लगता। इसमें NEFT और RTGS जैसे इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट चैनल शामिल हैं। इसके अलावा, इनऑपरेटिव अकाउंट को दोबारा एक्टिवेट करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता। अकाउंट बंद करने पर भी क्लोजर चार्ज नहीं लगता।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख