return to news
  1. UP में बदला बिजली बिल सिस्टम, प्रीपेड मीटर हटे, अब पोस्टपेड होगा लागू

पर्सनल फाइनेंस

UP में बदला बिजली बिल सिस्टम, प्रीपेड मीटर हटे, अब पोस्टपेड होगा लागू

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 08, 2026, 17:48 IST

सारांश

नई व्यवस्था के तहत मई 2026 में इस्तेमाल हुई बिजली का बिल जून में जारी किया जाएगा। हर महीने की 10 तारीख तक बिल मिलेगा और SMS व WhatsApp के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी। जहां नेटवर्क की समस्या होगी, वहां मीटर की रीडिंग मैन्युअली ली जाएगी ताकि समय पर बिल मिल सके।

postpaid electricity

अब राज्य में नए बिजली कनेक्शन सिर्फ स्मार्ट पोस्टपेड मीटर में ही दिए जाएंगे।

Uttar Pradesh सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में लागू स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर सिस्टम को खत्म कर दिया है। अब सभी उपभोक्ताओं को पोस्टपेड सिस्टम में शिफ्ट किया जाएगा। यानी अब लोग पहले की तरह बिजली इस्तेमाल करने के बाद बिल भरेंगे। यह फैसला लगातार मिल रही शिकायतों और विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कई जिलों में लोगों ने आरोप लगाया था कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में ज्यादा बिल आ रहा है और सिस्टम में गड़बड़ियां हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार ने यह कदम उठाया।

क्या होगी नई व्यवस्था

नई व्यवस्था के तहत मई 2026 में इस्तेमाल हुई बिजली का बिल जून में जारी किया जाएगा। हर महीने की 10 तारीख तक बिल मिलेगा और SMS व WhatsApp के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी। जहां नेटवर्क की समस्या होगी, वहां मीटर की रीडिंग मैन्युअली ली जाएगी ताकि समय पर बिल मिल सके।

किस्तों में कर सकेंगे भुगतान

सरकार ने यह भी कहा है कि अब राज्य में नए बिजली कनेक्शन सिर्फ स्मार्ट पोस्टपेड मीटर में ही दिए जाएंगे। साथ ही, जिन लोगों का बकाया बिल है, उन्हें किस्तों में भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी। घरेलू उपभोक्ता 10 किस्तों में और अन्य उपभोक्ता 3 किस्तों में भुगतान कर सकेंगे।

उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने के लिए 15 मई से 30 जून तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे और 1912 हेल्पलाइन के जरिए भी मदद दी जाएगी।

फैसले का हुआ स्वागत

इस फैसले का स्वागत उपभोक्ता संगठनों ने किया है, लेकिन उनका कहना है कि यह कदम पहले उठाया जाना चाहिए था। राज्य में करीब 85 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए थे, जिनमें से ज्यादातर प्रीपेड थे और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख