return to news
  1. FD vs Mutual Fund: ₹25 लाख का एकमुश्त निवेश, कितने साल में तैयार होगा ₹1 करोड़? समझिए कैलकुलेशन

पर्सनल फाइनेंस

FD vs Mutual Fund: ₹25 लाख का एकमुश्त निवेश, कितने साल में तैयार होगा ₹1 करोड़? समझिए कैलकुलेशन

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 08, 2026, 15:00 IST

सारांश

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में आप एक तय समय के लिए एकमुश्त पैसा बैंक में जमा करते हैं और उस पर पहले से तय ब्याज मिलता है, जो आमतौर पर 6–7% सालाना होता है। इसमें जोखिम बहुत कम होता है और मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा, यह पहले से पता होता है।

FD vs MF

अगर आप लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

FD vs Mutual Fund: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट बेहतर है या म्यूचुअल फंड। इस सवाल का जवाब पूरी तरह आपके लक्ष्य और जोखिम लेने की क्षमता पर निर्भर करता है। अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं, जहां रिटर्न तय हो और जोखिम कम हो, तो FD बेहतर विकल्प है। वहीं अगर आप लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न चाहते हैं और थोड़ा उतार-चढ़ाव सह सकते हैं, तो म्यूचुअल फंड ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यहां हम समझेंगे कि अगर आप भविष्य के लिए 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं तो कहां निवेश बेहतर हो सकता है। इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि FD और म्यूचुअल फंड में यह फंड तैयार होने में कितना समय लग सकता है। यह कैलकुलेशन एकमुश्त निवेश के आधार पर किया जा रहा है।

क्या है फिक्स्ड डिपॉजिट

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में आप एक तय समय के लिए एकमुश्त पैसा बैंक में जमा करते हैं और उस पर पहले से तय ब्याज मिलता है, जो आमतौर पर 6–7% सालाना होता है। इसमें जोखिम बहुत कम होता है और मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा, यह पहले से पता होता है। लेकिन इसकी ग्रोथ धीमी रहती है और महंगाई के कारण असली रिटर्न कम हो सकता है।

म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड में कई निवेशकों का पैसा इकट्ठा करके शेयर बाजार और बॉन्ड जैसे विकल्पों में लगाया जाता है। इसे प्रोफेशनल फंड मैनेजर संभालते हैं और इसका रिटर्न बाजार पर निर्भर करता है। इसमें औसतन 12–15% तक रिटर्न मिल सकता है। इसमें आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम (SIP) के जरिए भी निवेश कर सकते हैं।

1 करोड़ रुपये तैयार होने में कितना समय लगेगा?

मान लीजिए आप 25 लाख रुपये का म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश करते हैं। यहां अगर 12 फीसदी रिटर्न माना जाए तो आपका पैसा 1 करोड़ रुपये होने में 13 साल का वक्त लगेगा। इस तरीके से निवेश पर आपको 84 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा और आपका पैसा बढ़कर 1.09 करोड़ रुपये हो जाएगा। अगर आपको म्यूचुअल फंड में इस निवेश पर 14 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो इस स्थिति में 11 साल में ही आप 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।

दूसरी तरफ, अगर आप ₹25 लाख FD में सालाना 7% ब्याज पर लगाते हैं, तो करीब ₹1 करोड़ तक पहुंचने में आपको 21 साल का वक्त लग सकता है। इस तरीके से निवेश पर आपको 78 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख