return to news
  1. NPS में खाता खोलना हुआ आसान, PFRDA ने लॉन्च किया StAR NPS प्लेटफॉर्म, समझिए क्या है इसमें खास

पर्सनल फाइनेंस

NPS में खाता खोलना हुआ आसान, PFRDA ने लॉन्च किया StAR NPS प्लेटफॉर्म, समझिए क्या है इसमें खास

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 05, 2026, 19:26 IST

सारांश

नए सिस्टम में निवेशक की पहचान (KYC) की जांच CKYC या DigiLocker के जरिए ऑनलाइन की जाएगी। इससे दस्तावेजों की जांच तेज और आसान हो जाएगी तथा बार-बार फिजिकल पेपर जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

NPS

NPS से पैसे निकालने या एग्जिट से जुड़ी प्रक्रिया पहले की तरह मौजूदा नियमों के अनुसार ही जारी रहेगी।

पेंशन रेगुलेटर PFRDA ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में नए निवेशकों को जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए StAR NPS नाम का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए NPS अकाउंट खोलने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकेगी। StAR NPS प्लेटफॉर्म को BSE Technologies Private Ltd (BTPL) ने विकसित किया है। इसकी मदद से NPS से जुड़े एजेंट और सेवा प्रदाता (PoPs) ग्राहकों का डिजिटल तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नए सिस्टम में निवेशक की पहचान (KYC) की जांच CKYC या DigiLocker के जरिए ऑनलाइन की जाएगी। इससे दस्तावेजों की जांच तेज और आसान हो जाएगी तथा बार-बार फिजिकल पेपर जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निवेशक इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना पहला NPS योगदान जमा कर सकेगा। पैसा सीधे ट्रस्टी बैंक के पास जाएगा और इसके बाद निवेशक का PRAN (Permanent Retirement Account Number) जारी कर दिया जाएगा। PRAN NPS खाते का यूनिक नंबर होता है।

PFRDA के अनुसार, इस डिजिटल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के लिए 200 रुपये और लागू टैक्स का शुल्क लिया जाएगा। हालांकि StAR NPS प्लेटफॉर्म के उपयोग का खर्च संबंधित PoP को वहन करना होगा।

निवेशकों को पहले की तरह ही अपने पसंद के पेंशन फंड मैनेजर, निवेश विकल्प और एसेट एलोकेशन चुनने की स्वतंत्रता मिलेगी। यानी नए प्लेटफॉर्म के आने से निवेश विकल्पों में कोई बदलाव नहीं होगा। फिलहाल StAR NPS प्लेटफॉर्म पर नए NPS अकाउंट खोलने, शुरुआती निवेश जमा करने और अकाउंट एक्टिव होने के बाद आगे के योगदान की सुविधा उपलब्ध है।

यह सुविधा अभी 18 वर्ष से 85 वर्ष तक के भारतीय निवासियों के लिए उपलब्ध कराई गई है। PFRDA ने यह भी स्पष्ट किया है कि NPS से पैसे निकालने या एग्जिट से जुड़ी प्रक्रिया पहले की तरह मौजूदा नियमों के अनुसार ही जारी रहेगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख